know your age by forehead lines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:03 pm
Location
Advertisement

जानिए, कितनी होगी आपकी उम्र! ऐसे लगाए पता...

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 2:13 PM (IST)
जानिए, कितनी होगी आपकी उम्र! ऐसे लगाए पता...
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, माथे की रेखाओं के आधार पर किसी भी इंसान की उम्र का काफी हद तक पता लगाया जा सकता है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति के ललाट यानी माथे की स्थिति, आकार-प्रकार, रंग तथा चिकनाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शुभ ललाट प्रत्येक रेखा में 25 प्रतिशत आयु की वृद्धि करता है तथा अशुभ ललाट उतने ही प्रतिशत आयु कम करता है। आइने में अपना मस्तक देखकर आप भी जान सकते हैं कि आप कितने साल जिएंगे।
सामुद्रिक शास्त्र में मस्तक के 3 प्रकार बताए गए हैं, जो इस प्रकार हैं।
उन्नत मस्तक : ऐसा मस्तक सामान्य से थोडा उठा हुआ और चिकना होता है। इस पर रेखाएं स्पष्ट नजर आती हैं।
सामान्य मस्तक : ऐसा मस्तक चेहरे के अनुरूप होता है। इस पर रेखाएं आसानी से नजर आ जाती हैं।
निम्न मस्तक : ये सामान्य से थोडा अंदर की ओर धंसा रहता है। हल्का का काला होने के कारण इस पर रेखाएं साफ नजर नहीं आतीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement