Know, which food is good for animals from astrological point of view-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:28 pm
Location
Advertisement

जानें, किसे क्या खिलाने से कौनसी समस्या होगी दूर, बनेगी बात

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 दिसम्बर 2018 3:14 PM (IST)
जानें, किसे क्या खिलाने से कौनसी समस्या होगी दूर, बनेगी बात
जीवन में समस्याए हैं तो समाधान भी हैं। जरूरत समाधानों को खोजने की और उन पर मन से अमल करने की है। ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो सभी समस्याकओं का मूल धर्म-पुण्या में है। ऐसे में अगर कुछ जीवों को भरपेट भोजन कराया जाए तो सितारे बदलने लगते हैं और सबकुछ अपने पक्ष में होने लगता है} जिन लोगों की पुरानी संपत्ति उनके हाथ से निकल गई है या कई मूल्यवान वस्तु खो गई है तो ऐसे लोग यदि प्रतिदिन मछली को आटे की गोलियां खिलाते हैं तो उन्हें लाभ प्राप्त होता है।

मछलियों को आटे की गोलियां देने पर पुरानी संपत्ति पुन: प्राप्त होने के योग बनते हैं और धनआगम के योग बनने लगते हैं। शास्त्रों के अनुसार सभी के कष्टों को दूर करने का एक सटीक उपाय बताया गया है,मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर खिलाना। यदि आपकी कुंडली में कोई दोष या ग्रह बाधा हो तो यह उपाय काफी कारगर सिद्ध होता है। मछलियों को खाना खिलाना बहुत शुभ कर्म माना जाता है। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था, इससे मछलियों का महत्व काफी अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा सभी देवी-देवताओं और ग्रहों की कृपा प्राप्ति के लिए भी यह श्रेष्ठ उपाय है।

प्रतिदिन मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां खिलाने पर मन को असीम शांति की प्राप्ति होती है। हमेशा खुश और शांत रहने के लिए भी यह उपाय करना चाहिए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement