Know how this week will be in your family life, financial condition, health and workplace Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:54 pm
Location
Advertisement

जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति रहेगी कैसी

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 मई 2022 12:33 PM (IST)
जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति रहेगी कैसी
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों धन का लाभ मिल सकता है। संतान संबंधी परेशानी इस हफ्ते आपकी दूर हो सकती है। छात्र वर्ग को अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग है। कामकाज के लिहाज से भी हफ्ता आपको शुभ फल प्रदान करेगा। हफ्ते के मध्य में खर्च में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता धन का लाभ देने वाला रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना लाभ देगा।

सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए पदलाभ के योग बन सकते हैं। इस हफ्ते अधिकारी वर्ग आपके ऊपर मेहरवान बने रह सकते हैं। मकान जमीन से जुड़ी दिक्कतें इस हफ्ते दूर हो सकती है। हफ्ते के मध्य भाग में आपको धन का लाभ मिल सकता है। साथ ही आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ देने वाला बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग की किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। भाग्य की मजबूती आपको सकारात्मक परिणाम देगी। जीवनसाथी के साथ इस हफ्ते आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। अचानक धन लाभ के योग रहेंगे। संतान के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। घरेलू सुविधाओं पर आपका धन खर्च हो सकता है।


ये भी पढ़ें - झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement