Know how this week is going to be for you and what will be beneficial Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:35 am
Location
Advertisement

जानिए यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और क्या-क्या करना रहेगा फायदेमंद

khaskhabar.com : रविवार, 13 सितम्बर 2020 09:32 AM (IST)
जानिए यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और क्या-क्या करना रहेगा फायदेमंद
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातक/जातिकाओं को कार्यक्षेत्र में मन माफिक सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें, आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। प्रेम-संबेधों से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों को अपने व्यापार से अच्छी मात्रा में लाभ मिल सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातक/जातिकाओं को शुरुआत में कुछ समस्या हो सकती है। इस हफ्ते कार्यो के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। छात्रवर्ग के लिए यह हफ्ता सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। संतान संबंधी दिक्कतों में आपको राहत मिलेगी। इस हफ्ते धन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नए कार्य मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक/जातिकाओं को कई कार्यो से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है तथा अपने व्यापार में नए कार्य सम्मलित कर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों को कुछ परेशानियां मिल सकती है, लेकिन सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि के अच्छे योग हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छा जा सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं।


ये भी पढ़ें - शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement