Keep special attention of these things on Akshaya Tritiya, otherwise Mother Lakshmi will go away Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:23 am
Location
Advertisement

अक्षय तृतीया पर रखें इन बातों का विशेष ध्यान, नहीं तो दूर हो जाएगी माँ लक्ष्मी

khaskhabar.com : मंगलवार, 03 मई 2022 12:42 PM (IST)
अक्षय तृतीया पर रखें इन बातों का विशेष ध्यान, नहीं तो दूर हो जाएगी माँ लक्ष्मी
1. अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना, चांदी या इसके आभूषण खरीदकर घर जरूर लाना चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी आती हैं, जिससे उनकी कृपा बनी रहती है।

2. अक्षय तृतीया पर आप सोना या चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार शुभ धातु की खरीदारी कर सकते हैं। इससे भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

3. अक्षय तृतीया वाले दिन आप सोना, चांदी या धातु नहीं खरीद सकते हैं तो जौ खरीद सकते हैं। यह आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य प्रदान करेगा।

4. आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। इससे आप पर माता लक्ष्मी अतिप्रसन्न होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

5. अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की पूजा में भूलवश भी तुलसी का उपयोग न करें, इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

6. अक्षय तृतीया का दिन अक्षय धन संपदा यानी लक्ष्मी प्राप्ति के लिए है, तो आप इस दिन अपने घर की तिजोरी या लॉकर को गंदा न रखें। उसकी साफ सफाई करें। माता लक्ष्मी का वास होगा।

7. अक्षय तृतीया के दिन घर के किसी कोने में अंधेरा ना रहने दें। घर के जिन हिस्सों में अंधेरा रहता है वहां दीया जरूर जलाएं।

8. अक्षय तृतीया के दिन ब्रह्मचर्य नियम का पालन करना चाहिए। इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें। लहसुन-प्याज खाने से परहेज करें। केवल सात्विक आहार का ही सेवन करें। किसी के प्रति मन में बुरे विचार या क्रोध की भावना ना लाएं।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement