karwa chauth 2018 : karwa chauth pooja shubh muhurat karwa chauth pooja vidhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:50 pm
Location
Advertisement

Karwa Chauth 2018: आइए जानें करवा चौथ का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

khaskhabar.com : शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 08:55 AM (IST)
Karwa Chauth 2018: आइए जानें करवा चौथ का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
नई दिल्ली। पति-पत्नी के प्यार का त्यौहार करवा चौथ आज मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती है। वहीं आजकल कुछ पुरुष भी अपनी जीवन संगिनी के साथ भूखे-प्यासे रहते हैं। दोनों रात चांद को देखकर अपना-अपना व्रत खोलकर खाना खाते हैं। इस दिन को और खास बनाने के लिए वो एक-दूसरे को तोहफे देते हैं।

करवा चौथ के व्रत को बेहद कठिन माना जाता है। इस दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाएं अपने सौभाग्य की कामना करती हैं। सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा की पूजा करती हैं और चांद को छलनी में देखने के बाद पति के दर्शन करती हैं।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त-
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। पूजा के बाद चंद्रमा को अघ्र्य देने का समय शाम 7 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 19 मिनट तक होगा। इसी समय पर पूरे देश में चांद के दर्शन होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement