Kartik Purnima is on 19th November, this is the auspicious time Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:23 am
Location
Advertisement

आज मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, यह है शुभ मुहूर्त

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 नवम्बर 2021 08:58 AM (IST)
आज मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, यह है शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में कार्तिक पूनम को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इसलिए इस दिन कई धार्मिक समारोह, अनुष्ठानों आदि किए जाते हैं। मान्यतानुसार इस दिन हाथी, गाय, घोड़ा और घी, रुपया-पैसा, खाद्य सामग्री आदि का दान करने से धन-संपत्ति बढ़ती है। इस दिन जहां भेड़ का दान करने से ग्रह योग कष्ट दूर होते हैं, वहीं व्रतधारी अगर बैल का दान करते हैं तो उन्हें शिव के समान पद प्राप्त होने की भी मान्यता है।
कार्तिक पूर्णिमा को देवता मनाते हैं दीपावली
पौराणिक मान्यता के अनुसार देवता अपनी दीपावली कार्तिक पूर्णिमा की रात को ही मनाते हैं। इसी के चलते इसे देव दीपावली भी कहा जाता है। इसलिए यह सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना गया है। इस दिन नदी, घाट तथा तीर्थक्षेत्रों में स्नान का और अपनी क्षमतानुसार दान करने कर भी अधिक महत्व माना गया है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन किसी भी मंदिर, शिवालयों या नदी तट पर दीप दान करना भी विशेष महत्व का माना गया है। मान्यतानुसार इस दिन दीपदान करने से समस्त देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।

ये भी पढ़ें - कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement