Kartik Purnima 2019: Know when is Kartik Purnima, Lord Vishnu took Matsya avatar on this day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:41 am
Location
Advertisement

Kartik Purnima 2019 : इसी दिन भगवान विष्णु ने लिया था मत्स्य अवतार

khaskhabar.com : मंगलवार, 12 नवम्बर 2019 12:47 PM (IST)
Kartik Purnima 2019 : इसी दिन भगवान विष्णु ने लिया था मत्स्य अवतार
हिन्दी पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दीपावली भी कहते हैं। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा सभी पूर्णिमाओं में श्रेष्ठ मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने देवलोक पर हाहाकार मचाने वाले त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का संहार किया था। उसके वध की खुशी में देवताओं ने इसी दिन दीपावली मनाई थी।


हर साल लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाते हैं। गुरूड पुरान के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मतस्यावतार लिया था। इस दिन गंगा सहित अन्‍य पवित्र नदियों में स्‍नान करने पुण्‍यकारी माना जाता है, कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दीपदान करना भी विशेष लाभकारी होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement