Kalashanti astrology weekly horoscope Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:03 pm
Location
Advertisement

जानिए सभी 12 राशि के लोगों का साप्ताहिक राशिफल

khaskhabar.com : रविवार, 06 सितम्बर 2020 10:27 AM (IST)
जानिए सभी  12 राशि के लोगों का साप्ताहिक राशिफल
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातक/जातिकाओं को अचानक धन प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुखों में वृद्धि होगी। भवन को सजाने के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य में तकलीफ उभर सकती है, विशेष कर सिरदर्द को लेकर। कार्यक्षेत्र में स्थितियां पहले से बेहतर होती नजर आएगी। परिवारजन आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

सिंह लग्नराशि :
इस राशि के जातक/जातिकाएं धन प्राप्ति के लिए कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। जॉब की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। भाई-बहनों के सहयोग से कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। पुरानी बीमारी में राहत मिल सकती है।

कन्या लग्नराशि :
इस राशि के जातक/जातिकाओं के कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से लाभ प्राप्ति की स्थिति बन सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। इस हफ्ते आपकी वाणी के प्रभाव में वृद्धि हो सकती है।


ये भी पढ़ें - व्यापार में सफलता के अचूक उपाय

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement