if want wealth and fame chant on Janmashtami Only these eight miraculous Krishna Mantras Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:02 am
Location
Advertisement

जन्माष्टमी पर जपें ये 8 चमत्कारी कृष्ण मंत्र, मिलेगी अकूत दौलत-शोहरत

khaskhabar.com : शनिवार, 05 अगस्त 2017 12:56 PM (IST)
जन्माष्टमी पर जपें ये 8 चमत्कारी कृष्ण मंत्र, मिलेगी अकूत दौलत-शोहरत
ॐ श्रीं नम: श्रीकृष्णाया परिपूर्णतमाया स्वाहा
यह श्री कृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है जो 108 बार जाप करने पर सिद्ध होता है। मान्यता है कि इस मंत्र के पांच लाख जप करने पर मनोवाछित फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता तो यह भी है कि यदि जप के समय हवन का दशांश अभिषेक, अभिषेक का दशांश तर्पण एवं तर्पण का दशांश मार्जन किया जाये तो मंत्र सिद्धि से रंक भी करोड़ों में खेलने लगता है।

गोवल्लभाय स्वाहा
दिखने में भले ही यह मंत्र दो शब्दों का साधारण सा मंत्र दिखाई देता हो लेकिन इसके चमत्कार बड़े बताये जाते हैं। इस मंत्र में जिन सात अक्षरों का उपयोग हुआ है वे बहुत ही असर कारक हैं। इस मंत्र का जितना अधिक जाप हो सके करना चाहिये। सही उच्चारण करने पर ही यह मंत्र फलीभूत होता है और जप करने वाले को अपार धन की प्राप्ति होती है। यह एक ऐसा मंत्र है जिसे कोई भी कहीं भी जप सकता है।

गोकुल नाथाय नम:
यदि अपनी इच्छाएं अपेक्षाएं अभिलाषाएं पूर्ण करना चाहते हैं तो आपको इस मंत्र का जप करना चाहिये। आठ अक्षरों वाला श्रीकृष्ण का यह मंत्र सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला माना गया है।

ये भी पढ़ें - न करें दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल, मिलता है दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement