How To Offer Flowers To God In The Temple Of Home-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:20 pm
Location
Advertisement

भगवान पर चढ़े फूलों का ना करें अनादर, जानिए क्या होंगे नुकसान!

khaskhabar.com : रविवार, 02 सितम्बर 2018 12:28 PM (IST)
भगवान पर चढ़े फूलों का ना करें अनादर, जानिए क्या होंगे नुकसान!
अक्सर देखा जाता है कि लोग घर और मंदिर में फूल और हार भगवान को चढ़ाते हैं। मंदिर और घरों में भगवान को चढ़ाए गए फूल जब सूख जाते हैं तो सभी उन्हें अहमियत न देते हुए कचरे में फेंक देते हैं जो कि ऐसा नहीं करना चाहिए।

भगवान पर चढ़े फूल कचरे में फेकने पर आप पाप के भागीदार बन सकते हैं। हम सभी इस बात से अवगत नहीं होते हैं कि भगवान पर चढ़ाकर उतारे गए फूलों को निर्माल्य कहा जाता है। ये बहुत पवित्र होते हैं क्योंकि इन पर भगवान की मूर्ति के आसपास मौजूद सकारात्मक एनर्जी भी मौजूद होती है। ऐसे में इन्हें कचरे में फेंका जाना या इन पर पैर लगना शुभ नहीं माना जाता है।

इससे घर में दरिद्रता आती है। इन्हें किसी खाली डिब्बे या थैली में संभालकर रखें। जब इक्कठा हो जाएं तो इन्हें किसी पेड़ की जड़ में डाल देना चाहिए।

इनका उपयोग ऐसी जगह करना चाहिए जहां ज्यादा गंदगी ना हो। भगवान पर चढ़ाए गए फूलों से क्या फायदा होता है, आइए जानते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement