वास्तु के अनुसार अगर भवन, घर का निर्माण करना हो यदि वहां
पर बछड़े वाली गाय को लाकर बांधा जाए तो वहां संभावित वास्तु दोषों का
स्वत: निवारण हो जाता है। वह कार्य निर्विघ्न पूरा होता है और समापन तक
आर्थिक बाधाएं नहीं आतीं।
गाय के रूप में पृथ्वी
की करुण पुकार और विष्णु से अवतार के लिए निवेदन के प्रसंग बहुत प्रसिद्ध
हैं। ‘समरांगण सूत्रधार’ जैसा प्रसिद्ध वृहद् वास्तु ग्रंथ गो रूप में
पृथ्वी-ब्रह्दि के समागम-संवाद से ही आरंभ होता है। वास्तुग्रंथ ‘मयमतम्’
में कहा गया है कि भवन निर्माण का शुभारंभ करने से पूर्व उस भूमि पर ऐसी
गाय को लाकर बांधना चाहिए जो सवत्सा या बछड़े वाली हो।