Horoscope Today,15 september 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:41 am
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : रविवार, 15 सितम्बर 2019 10:04 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः आज अचानक काम-काज की गति में तेजी आयेगी और पिछले बकाया कामों को भी निपटाने के लिए आप सक्रिय हो जायेंगे। घर में माहौल कुछ अच्छा नहीं रहेगा। इसके कारण भी आप सारा ध्यान काम-काज पर केन्द्रित कर लेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर अधिक हैं और आपका सारा ध्यान आय बढ़ाने पर ही लगा हुआ है। बहुत पुराने लोगों से मिलने की संभावना है। आज आप जितना अधिक प्रतिभा से संबंधित कार्य करेंगे, उसका परिणाम कुछ दिन बाद दिखेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें और संभवत शाकाहारी भोजन की मात्रा आज अधिक रहेगी।



वृषभः आज का दिन बहुत शानदार है और आज आपके सोचे हुए सारे काम बनेंगे। भाग्यबल आज आपको अपनी क्षमता का परिचय देने का अवसर भी मिलेगा और आप उसमें सफल भी होंगे। संतान की तरफ आज मन बहुत प्रसन्न रहेगा और उनकी सफलता से आप बहुत आनन्दित होंगे। भागीदारी के मामलों में सफलता से उत्ताहित रहेंगे, आय बढ़ेगी। आय बढ़ाने के लिए आप किसी अनुचित साधन का प्रयोग नहीं करें। वाहन से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, अतः आप वैकल्पिक साधन भी तैयार रखें। कार्यस्थल पर कड़वी बोली का प्रयोग न करें, इससे काम बिगड़ेगा।

मिथुनः आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है, जब आपके काम-काज में गति आयेगी और आप अपने स्वप्न लोक से बाहर आकर यथार्थ में कठोर श्रम करेंगे। कई दिनों से काम-काज की थकान से बाहर आकर आप नये ढंग से अपनी कार्यप्रणाली तय करेंगे। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा हैं, अतः ऋण लेने की भी आप सोच सकते हैं। खर्चा बहुत ज्यादा होगा और आप जैसे-तैसे करके उसे नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। संतान के खर्चों से आप बहुत परेशान रहेंगे और आपको यह समझ में भी नहीं आयेगा कि संतान के बारे में क्या उपाय किया जाये। भवन संबंधित मामलों में आपकी चिंतायें यथावत बनी रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आज का दिन ठीक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement