Horoscope Today, 9 august 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:36 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 अगस्त 2019 08:41 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ और अनावश्यक खर्चे में ही बीतेगा। यात्राओं में भी अनावश्यक खर्चा हो सकता है। आप जितना अधिक कोशिश करेंगे आर्थिक लाभ उतना ही मुश्किल जान पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को करने के लिए आप भारी प्रयास करेंगे परन्तु सफल नहीं हो पाएंगे। काम टलता ही जाएगा और मामला उलझता ही जाएगा। विरोधियों से सावधान रहें, कोई न कोई प्रपंच रचते ही रहेंगे। माता के स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। गृहस्थ जीवन में समस्याएं जैसे की तैसी रहेंगी और आपको अच्छे संबंध बनाए रखने में बहुत कोशिश करनी पडेगी। किसी नियम विरुद्ध कार्य को नहीं करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभः आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। शुभ घटनाएं आएंगी या शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढेगी। किसी ऐसे मामले में लाभ हो सकता है जो आपने सोचा भी नहीं होगा। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में अच्छा समय जाएगा। प्रेम संबंधों को दिशा देने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। ऋण प्रबंध की कोशिश करें तो सफल हो सकते हैं। आप पराए प्रपंच में नहीं पडें और अपने ही परिवार के मामले ध्यान में रखें। दूसरों के मामलों में पडने से आपको नुकसान होगा। आज क्रोध नहीं करें अन्यथा उसके कारण कोई नुकसान हो सकता है।

मिथुनः अपने आसपाास संदेह का वातावरण नहीं उभरने दें, लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं आप जितना शांत रहेंगे उतना ही जीत में रहेंगे। जितना अधिक कार्य का विस्तार करेंगे उतना ही उलझनें बढती जाएंगी। आज कोई प्रमुख निर्णय लेने की परिस्थिति बन सकती है अतः आपको ऐसा कर लेना चाहिए। विरोधियों की जरा भी परवाह नहीं करें क्योंकि आपका समय अनुकूल है। संतान की समस्याओं का समाधान थोडे़ दिनों में निकल आएगा। आज कुछ भी नया नहीं होने वाला है। कहीं से धन प्रबंध हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement