Horoscope Today, 6 february 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:42 am
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 फ़रवरी 2020 08:59 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: घरेलू मामलों में सावधानी से व्यवहार करें, जरा सी गलती संबंधों को खराब कर सकती है। आपको चाहिए कि आसपास के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यावसायिक मामलों में कार्य कुशलता बढ़ेगी। किसी काम की सफलता का अंदाजा भी मिल जाएगा। घरेलू कलह का व्यावसायिक कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आज आपसे अधिक लोग मिलेंगे और यदि स्वभाव शांत रहा तो कोई उपलब्धि भी हो सकती है। संतान को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हों, उनका काम भी सुधरेगा। यदि उनको कोई मदद की आवश्यकता पड़े तो कर देनी चाहिए। भाई-बहिनों से कोई सहयोग नहीं मिलेगा। स्थिति यथावत रहेगी। निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा में बदल सकते हैं, पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

सिंह:
समय बहुत अनूकूल रहेगा। आपका सोचा हुआ हर काम ढंग से हो जाएगा। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे परन्तु उधारी वसूल करने में परेशानी रहेगी। आपका लाभ भी आपके हाथ में सीधे रूप में नहीं आएगा। भूमि, भवन या वाहन संबंधी सुविधा बढ़ सकती है परन्तु वाहन खर्चा भी मांग सकता है। धार्मिक मामलों में आपकी रूचि बढ़ेगी, रहस्य विद्याओं में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आज किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है और गरिष्ठ भोजन का अवसर रहेगा। दोपहर बाद कामकाज से मन उचट जाएगा और आप मन की शांति के लिए कुछ करना चाहेंगे। आज यात्रा का विचार बिलकुल त्याग दें, यात्रा से कष्ट हो सकता है, अद्र्धरात्रि से पहले कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं।

कन्या:
व्यावसायिक मामलों में गति आएगी। दैनिक आय बढ़ेगी। जिस बात की प्रतीक्षा चल रही है उसके हो जाने के आसार हैं। अचानक लाभ भी बढ़ेगा। साझा मामलों में लाभ होगा। जीवन साथी के नाम से चल रहे व्यवसाय में तेजी आएगी, लाभ होगा, और बिगड़े काम बनेंगे। घर परिवार में आपकी साख बढ़ेगी कई नये लोग मिलेंगे। किसी एक से नई वार्ता होगी। आज खर्चे का दिन है और बहुत सोच समझकर अपनी कार्य प्रणाली तय करें। संतान केा लेकर मन में निराशा का भाव रहेगा। आज वाहन सुविधा बढ़ेगी। स्थानीय भागदौड़ लाभ दे सकती है। कोई नया आध्यात्मिक अनुभव हो सकता है। कार्य स्थल पर किसी खास कारण से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement