Horoscope Today, 6 february 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:36 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 फ़रवरी 2020 08:58 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज कामकाज का दबाव ज्यादा ही रहेगा। यात्रा का भी दबाव रहेगा। आवश्यक हो तो यात्रा कर लें परन्तु पूर्व दिशा में नहीं करें। सरकारी लोगों से कामकाज में सुविधा बढ़ेगी। आपके बिगड़े हुए काम बनने के आसार हैं। भाग्य साथ दे रहा है इसलिए सफलता भी बढ़ेगी। आपकी दैनिक आय बढ़ेगी और भागीदारी के मामलों में सफलता बढ़ेगी। दूसरे शहरों से आय बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी से मदद मिल सकती है। संतान को लेकर मन में कई तरह की बातें रहेंगी, पर उनका समय अच्छा है, आपको चिंता की आवश्यकता नहीं है। अपने अधीनस्थ लोगों से विश्वास में लेकर काम करें और अच्छा परिणाम आएगा। खानपान की आदतों में परिवर्तन की आवश्यकता है।

वृषभ:
समय में परिवर्तन आ रहा है, आज आपके अनुकूल अधिक बातें होंगी। हर दांव सीधा पड़ेगा। लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु दूसरी तरफ कोई नुकसान भी हो सकता है। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आप कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे। आर्थिक लाभ के नये अवसर को नहीं जाने दें। लोगों की आपके बारे में अच्छी राय बनेगी, आप उसका व्यावसायिक लाभ भी उठा सकते हैं। आज वाहन सुविधा भी बढ़ेगी और यात्रा योग भी हैं। यात्रा लाभकारी हो सकती है। भाई-बहिनों का काफी सहयोग मिलेगा, उनसे मिलना भी हो सकता है। आज दावत का कोई नया अवसर हो सकता है। सरकारी लोगों से होने वाले काम बनेंगे। पुराने बकाया काम भी निपट जाएंगे। पर-प्रपंच में नहीं पड़ें, अपने काम तक ही सीमित रहें।

मिथुुन:
स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतें, किसी कारण से मन में भारी निराशा हो सकती है परन्तु शाम के वक्त परिस्थितियों में सुधार होना शुरू हो सकता है। वात विकार या चर्म रोग परेशान कर सकते हैं। खर्चे बहुत होंगे, आय के साधन बढ़ेंगे, कोई नया आश्वासन भी मिलेगा। संतान के खर्चे इन दिनों अधिक हैं जो आपके लिए चिंता का विषय है परन्तु उनकी आय के साधन भी बढ़ेंगे। आज आप कामकाज के कौशल में सुधार लाने के लिए कुछ प्रयास करेंगे, सफलता भी मिलेगी। अधीनस्थ लोगों के प्रति नीति में भी बदलाव लायेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें, षडय़ंत्र से नुकसान हो सकता है। व्यक्तिगत रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, उपहार का आदान-प्रदान हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement