Horoscope Today, 26 November 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:45 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : मंगलवार, 26 नवम्बर 2019 09:42 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज का दिन अत्यंत शुभ है परंतु स्वभाव में सुबह से ही तेजी रहेगी। किसी काम को लेकर मन ही मन असंतोष रहेगा, अन्य कोई उपाय काम में लेने की सोचेंगे। साझेदारी के मामलों में थोड़ा सावधानी से चलने की जरूरत है, हर बात पैमाने पर खरी नहीं उतरेगी। आज किसी नए प्रस्ताव पर काम नहीं करें, नया काम करने से पहले पुन: सोच-विचार कर लें। काम-काज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, उससे नए अवसर मिलेंगे। पूजा-पाठ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। निजी रिश्तों में अत्यंत सावधानी के साथ व्यवहार करें। किसी बात को स्वाभिमान का प्रश्न नहीं बनाएं। पिता के लिए समय अनुकूल है परंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।

वृषभ: प्रात: से ही मन बहुत प्रसन्न रहेगा, ग्रहस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। काम-काज की शैली में हल्का सा परिवर्तन आएगा। नए संपर्क बनेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में नई वार्ता हो सकती है। संतान के लिए समय अच्छा है, उनके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मित्रों के बीच में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक लाभ का रास्ता खुलेगा, आपको चाहिए कि स्थितियों का लाभ उठाएं। निजी रिश्तों में और सुधार आएगा, अपने प्रिय के लिए आप कुछ करने की सोच सकते हैं। भागीदारी के मामले लाभदायक रहेंगे और सोचे हुए ढंग से काम बनेंगे। सरकारी लोग आज लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। व्यवसाय में विरोधी लोगों के लिए आप कार्यक्रम में थोड़ा परिवर्तन कर सकते हैं।

मिथुुन: काम-काज में और भी ज्यादा व्यस्तता रहेगी। आज टिककर काम करने की आवश्यकता है। यात्रा कार्यक्रम आगे के लिए टाल दें। भागीदारी के मामलों में थोड़ी असहमति रहेगी। व्यक्तिगत रिश्तों में मिठास आएगी। आप कुछ विशेष कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ दे रहा है। व्यवसाय में विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी, नए लोग साथ देंगे। आर्थिक रूप से मदद मिलेगी। खर्चा अधिक नहीं है, जितना कि लाभ होगा। दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। वाहन सावधानी से चलाएं, गिरने-पडऩे से चोट लग सकती है। भाई-बहिनों के व्यवहार से नाराजगी रहेगी, आप उनकी उपेक्षा ही करेंगे। षडय़ंत्र से सावधान रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement