Horoscope Today, 22 august 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:41 am
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : गुरुवार, 22 अगस्त 2019 08:46 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः आज आपके परिश्रम का पूरा लाभ मिलने वाला है। परन्तु यह आर्थिक लाभ के रूप में नहीं मिलेगा। आज खर्चा ज्यादा है और आय कम है। सहयोग-समर्थन में भी थोड़ी बहुत कम रहेगी। किसी अनजानी जगह से मदद मिल सकती है। घर में क्रोध का वातावरण रहेगा और अकारण ही कई पैदा होगी। कोई भी समस्या सुलझने की बजाय उल्टा उलझने लग जायेगी। आज दवाईयों पर खर्चा अधिक होगा।



वृषभः आज किसी छोटे से कारण से ही कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है और सारा दिन उसकी बातें चलती रहेंगी। संतान को लेकर आपके मन में चिंता में कमी आयेगी। संतान के लिए आज का दिन शुभ जायेगा। आर्थिक दबाव यथावत बना रहेगा। भागीदारी के मामले में लाभ होगा। धन प्रबंध की कोशिशें लगातार चलती रहेंगी। खान-पान में बहुत सावधानी बरतें।




मिथुनः आज का दिन काफी परिश्रम का दिन है और आज जैसा चाहते हैं उतना सहयोग लोगों से नहीं मिल पायेगा। एक-दो लोगों की नाराजगी परेशानी का कारण बन सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक लाभ की मात्रा काफी बढ़ेगी। किसी एक मामले में समझौते जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। सामान्य से घरेलू विवाह आपको परेशान कर सकते हैं। दांतों से संबंधित कोई समस्या सामने आयेगी।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement