Horoscope Today, 21 august 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:05 pm
Location
Advertisement

मीन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत, देखें, सभी 12 राशि के लोगों का आज का भविष्यफल

khaskhabar.com : बुधवार, 21 अगस्त 2019 08:01 AM (IST)
मीन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत, देखें, सभी 12 राशि के लोगों का आज का भविष्यफल
मेषः आज के दिन आप में पर्याप्त ऊर्जा होगी और खूब काम करेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा, नई बात सामने आएगी और आर्थिक लाभ बढेगा। घर परिवार का सहयोग काफी मिलेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा सावधानी बरतें। बातचीत में आपकी लापरवाही इस मामले मंे नुकसान दे सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ा बहुत तनाव रह सकता है।
वृषभः आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा जब पुराने मित्र मिलेंगे और अच्छे समाचार सुनाएंगे। किसी विवाद में आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। दैनिक लाभ होने के बावजूद भी आपको पैसे की आवश्यकता पडे़गी। इसके लिए आप कुछ अतिरिक्त कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और काम की अधिकता के बाद भी आप तरोताजा महसूस करेंगे।
मिथुनः आज काम के घंटे सामान्य से अधिक जाएंगे और काफी कोशिशों के बाद भी कई काम बकाया रह जाएंगे। मन में उच्चाटन का भाव होगा और एक बार आपके मन में पलायन की सी इच्छा उत्पन्न होगी। यह सब यू हीं चलता रहेगा परन्तु आप आगे बढें़गे क्योंकि आने वाले दिन अच्छे हैं। घर मंे शांति के लिए आपको स्वभाव में हल्का सा परिवर्तन लाना चाहिए।
कर्कः आज लोकप्रियता का दिन है परन्तु उसके बीच में भी कोई एक व्यक्ति आपके ऊपर आक्षेप लगा सकता है। आपको किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है और वह यात्रा चाहकर भी गोपनीय नहीं रह पाएगी। व्यावसायिक कार्यों मंे कोई बाधा नहीं आएगी। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है और उनका कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा। शत्रु शांत नहीं हैं और आपके ऊपर उनकी नजर है।
सिंहः आज किसी एक मामले में आप अंतिम निर्णय कर सकते हैं। इस समय आप जो भी कर देंगे उसको समर्थन मिल जाएगा। कहीं बाहर गए तो खाने-पीने की मौज रहेगी परन्तु लौटते समय की यात्रा में कुछ कष्ट हो सकता है। संतान की ओर से कुछ चिंतित रहेंगे और उनकी सफलता को लेकर आपके मन में संदेह रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं यथावत बनी रहेंगी।
कन्याः आज सामान्य से अधिक मेहनत करनी पडे़गी। आज आर्थिक लाभ ठीक-ठीक हो सकता है। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपका दिन बहुत अच्छा जाएगा पर यदि आप स्वयं व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छे बडे आश्वासन मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। दावत भी मिल सकती है।
तुलाः आज आर्थिक आवश्यकता बहुत अधिक रहेगी और इस क्रम में आज आपको मेहनत भी बहुत ज्यादा रहेगी। आप दोनों में सामंजस्य बिठा लेंगे। आपको चाहिए कि संदेहमुक्त होकर आगे बढें क्योंकि उसमें आपका लाभ है। गैरकानूनी काम में हाथ नहीं डालें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी नए काम में उलझना पडे़गा और इस चुनौती को आप पार ले जाएंगे।
वृश्चिकः आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। नए लोगों से परिचय लाभ देने वाला रहेगा। खर्चा बहुत अधिक होगा और उसमें कमी आती हुई नहीं दिख रही है। जिस योजना पर आप काम कर रहे हैं आज उसमें महत्वपूर्ण प्रगति होगी और बात आगे बढेंगी। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां बन रही हैं और थोडे समय बाद आपको इसका असर दिखने लग जाएगा।

धनुः मन में किसी बात को लेकर भारी असंतोष रहेगा।घर के अंदर का जो वातावरण है, घर के बाहर उससे विपरीत मिलेगा और अच्छा परिणाम आएगा। बाहर आपकी लोकप्रियता बढे़गी और इसके कारण आपके साधन भी बढ़ेंगे। आर्थिक लाभ निश्चित होंगे परन्तु आपको योजना अच्छी तरह से बनानी चाहिए।

मकरः भाग्य बढ़ाने वाली बातें होंगी और हर जगह आपको सुविधा मिलती ही चली जाएगी। किसी विवाद में मध्यस्थता करने का अवसर मिल सकता है। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा और मित्रों के बीच में आपका सम्मान बढे़गा। भाई बहिनों के लिए समय मिश्रित रहेगा जबकि माता पिता के लिए समय शानदार है। मित्र और सहयोगियों के लिहाज से भी आपका यह दिन शानदार जाएगा।
कुंभः आपके कार्यक्षेत्र मंे परिस्थितियों मंे अचानक सुधार आएगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो आपके संसाधन बढेंगे। आपकी कार्यपद्धति में सुधार आएगा और उसे आप एक अच्छी दिशा देने में सफल हो जाएंगे। यह भाग्य वृद्धि का समय चल रहा है और आज इस बारे मंे कोई निर्णायक फैसला ले सकते हैं। धन बहुत खर्च होगा परन्तु उसका कोई उपाय नहीं है। संतान या कर्मचारियों की ओर से थोड़ा बहुत परेशान रहेंगे।
मीनः आज कम मेहनत मंे भी शानदार परिणाम आएंगे। ग्रह स्थिति बहुत शक्तिशाली चल रही है और वह बडे़ आर्थिक लाभ में बदल सकती है। जीवनसाथी का शानदार समय चल रहा है, आपके मित्र और सहयोगियों की संख्या बढे़गी। एक-दो व्यक्ति साथ छोड़कर जा सकते हैं तो एक-दो नए व्यक्ति आएंगे भी। माता पिता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना पडे़गा। कोई सामान्य-सा कष्ट हो सकता है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement