Horoscope Today, 21 July 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:57 pm
Location
Advertisement

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानिए आपका राशिफल

khaskhabar.com : रविवार, 21 जुलाई 2019 07:52 AM (IST)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानिए आपका राशिफल

प्रात काल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि वालों आज का दिन शुभ है परन्तु दोपहर होते-होते लाभ का अवसर हाथ से निकल सकता है। इसलिए सुबह पहले ही वादा ले लें या लिखा पढ़ी कर लें। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। वृषभ राशि वाले यात्रा कार्यक्रम टाल दें। आज यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है। संतान की तरफ से मन में थोड़ी चिंता रहेगी परन्तु उनके लिए अनुकूल अवसर है।


मेष: काम का दबाव बहुत ज्यादा है, जिसके कारण आप यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। आज भागदौड़ काफी रहेगी और लाभ हो सकता है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा से परहेज करें। व्यवसाय में विरोधी लोगों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे और दिनभर क्रोध में रहेंगे। मुख्य काम से भी आपका ध्यान थोड़े समय के बंटा हुआ है। आज गाड़ी सावधानी से चलावें और कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिससे आपके ऊपर कोई लांछन आए। कानूनी विवाद में आपको पहल करके कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे कि तुरन्त लाभ मिले। विवादों को आगे के लिए टाल देना ठीक नहीं है, अभी ग्रह स्थिति अच्छी नहीं है। पारिवारिक मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी। सम्बन्ध सुधरेंगे और घर-परिवार के लोगों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृषभ: यात्रा कार्यक्रम टाल दें। आज यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है। संतान की तरफ से मन में थोड़ी चिंता रहेगी परन्तु उनके लिए अनुकूल अवसर है। कोई व्यावसायिक उपलब्धि हो सकती है। संतान की एक प्रमुख समस्या के समाधान के लिए आप विशेष प्रयास करेंगे और सफलता मिल जाएगी। आज भागीदारी के मामलों में कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। अचानक उपलब्धि के भी संकेत हैं। धन लाभ तभी बढ़ेगा जब धन की हानि या खर्चे घटेंगे, आपको इस दिशा में विशेष कोशिश करनी चाहिए। आज स्थानीय भागदौड़ बहुत रहेगी और दोपहर बाद एक चलते हुए काम को बीच में छोड़ देना पड़ेगा। आज संध्या के बाद की टेलीफोन वार्ताएं परिणाम दे सकती हैं, यदि आप उन्हें आज के आज निर्णय के स्तर पर पहुचा सकें।
मिथुुन: अत्यधिक खर्चों सेपरेशान रहेंगे। आज सुबह से ही ऋण के पुनर्भुगतान की चिंता लगी रहेगी और सारा दिन उसी पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। व्यवसाय में अपने आसपास चल रही शत्रु गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी है। एक तरफ आपको लाभ्ज्ञ होगा तो दूसरी तरफ आपको नुकसान पहुंचाने में सफल हो जाएगी। शत्रुओं के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में कोई बड़ा तनाव उभकर सामने आएगा। आप अपने वार्ता कौशल से ही तनाव को घटा सकते हैँ परन्तु तनाव के कारण मौजूद रहेंगे। कानूनी विवादों को आगे नहीं बढऩे दें और उनका समाधान हाथ के हाथ करते चलें। आज वाहन में परिवर्तन की बात आ सकती है और इस दिशा में आप निर्णायक कदम उठा सकते हैं। कोई छोटी यात्रा कर सकते हैं और खानपान या मनोरंजन पर खर्चा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement