Horoscope Today 19 october 2019, Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:58 am
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 09:09 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मकर: प्रेम सम्बन्धों में गति आएगी। आपके कामकाज की आज बहुत प्रशंसा रहेगी और दूसरों पर अपना प्रभाव छोडऩे में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिसके कारण कार्य पद्धति में सुधार भी हो सकता है। दैनिक आय बढ़ेगी परन्तु तिकड़म से आय अर्जित करने का विचार त्याग दें। खर्चे भी सामान्य से अधिक हैं परन्तु लेन-देन के मामले ठीक रहेंगे। यात्रा प्रवास लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साझेदारी के मामले में या जीवन साथी के नाम से किए गए कार्य में लाभ होगा। कामकाज में आज नए सहयोगी मिलेंगे। अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कुंभ:
आज का दिन बहुत शुभ है और कामकाज में तेजी आने की सम्भावना है। आज जिस कार्य को कर रहे हैं, उसे पूरी धुन में करेंगे और परिणाम लाने की स्थिति में आ जाएंगे। आज अचानक बहुत सारा नया काम इकट्ठा हो जाएगा जिसे आप धीरे-धीरे हल कर पाएंगे। व्यक्तिगत सम्बन्धों में सुधार होगा, आपको बहुत सहारा मिलेगा। कामकाज में कोई तकनीकी जटिलता हो सकती है परन्तु ग्रह स्थिति अच्छी है, जिसके कारण आप परिस्थितियों पर नियंत्रण कर लेंगे। भागदौड़ बहुत है जिसे आप रोक नहीं पाएंगे। साझे काम में लाभ होगा। जीवन साथी के लिए बहुत शुभ दिन है।

मीन:
कामकाज में सफलता मिलेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, आज सफलता मिलना तय है। कार्य पद्धति में संशोधन करना पड़ जाएगा। नये सहयोगी या मित्र मिलेंगे जिनकी मदद से कोई खास काम बना सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी तथा कोई अच्छा आश्वासन मिल सकता है। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। गुप्त शत्रु आपके विरूद्ध कुछ न कुछ करते रहेंगे पर आप धैर्य न खोएं। वाणी पर नियंत्रण रखने से कई समस्याएं हल हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें - क्या होता है पितृदोष व मातृदोष

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement