Horoscope Today 19 october 2019, Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 9:29 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 09:08 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: आज यात्रा नहीं करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत भी नहीं करें। नौकरी या व्यवसाय में आज का दिन अच्छा जाने वाला है क्योंकि आपके सोचे हुए काम ढंग से बन जाएंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा और सुविधाएं भी मिलेंगी। भूमि सम्बन्धी किसी गतिविधि में रुचि लेंगे, साझेदारी के काम में लाभ बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा चल रहा है। जेवर, कपड़े इत्यादि पर खर्चा होने का समय चल रहा है। आप यदि कोई टेण्डर इत्यादि भरना चाहें तो सफलता मिल सकती है। किसी भी व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आप जीत में रहेंगे।

सिंह:
भागीदारी के कामकाज में लाभ होगा। जीवनसाथी के नाम से चल रहे कामकाज में भी लाभ होगा। नये व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। कार्य प्रणाली में संशोधन के लिए आप महत्वपूर्ण काम करेंगे और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय करते हैं तो धन प्रबन्ध की सम्भावनाएं बढ़ रही हैं कोई नया व्यक्ति भी आपको आर्थिक सहयोग कर सकता है। खानपान पर बहुत ही ध्यान दें, कॉलेस्ट्रॉल सम्बन्धी समस्या सताएगी। अगर उम्र कम है तो केवल वजन बढऩे की चिंता रहेगी। दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी और आप इच्छानुसार खर्च भी कर सकते हैं।

कन्या:
आज बहुत अच्छा दिन है आपके सोचे हुए काम बनेंगे। लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर लेंगे। दिन में किसी मामूली सी बात को लेकर कोई विवाद सामने आ सकता है परन्तु आप परिस्थितियों को हल कर लेंगे। अपने विरोधियों से सौम्य व्यवहार करें, वे आपके समर्थक हो जाएंगे। शाम के बाद आपके व्यवसाय के कार्य में कोई जटिलता रहेगी, जिसे अन्य की मदद से ठीक कर पाएंगे। बहुत निजी संबंधों में थोड़ी सी गलतफहमियां रहेंगी। आपको ही थोड़ा झुककर चलना चाहिए। घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा, किसी एक बात पर सबकी सहमति हो सकती है।

ये भी पढ़ें - व्यापार में सफलता के अचूक उपाय

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement