Horoscope Today, 18 january 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 3:47 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : शनिवार, 18 जनवरी 2020 08:03 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: गत दिनों की किसी खास समस्या पर आज मुक्ति पा लेेंगे। रुकावट दूर हो जाएगी। व्यवसाय में लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आज भाग्य से किसी नए मामले में प्रगति होगी। आपको चाहिए कि आए हुए अवसर को हाथ से ना जाने दें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। व्यवसाय करते हैं तो कार्य का विस्तार अधिक होगा, यात्रा शाम तक कर सकते हैं, बाद में नहीं करेंगे। संतान के लिए दिन अच्छा है। वे मनमाने तरीके से कार्य करेंगे।



वृषभ:
आज समय सुधार पर है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। घर-परिवार में जो असमंजस चल रहा है, वह अभी बढ़ेगा। जो भ्रम चल रहे हैं, उनका कोई इलाज नहीं निकल पाएगा। साथी के पसंद से किए जा रहे व्यवसाय में लाभ होगा। साझेदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। आपका कार्य-प्रदर्शन उच्चकोटि का रहेगा। आपके पक्ष में अच्छी राय बनेगी। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रशंसा के अवसर हैं। व्यवसाय के संबंध में कार्य में मन नहीं लगेगा। आज अनावश्यक धन खर्च होगा परंतु आपके पास खर्च होते हुए देखने के सिवाय कोई चारा नही रहेगा।

मिथुुन: आज का दिन शानदार जाएगा। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधियों को परास्त कर पाएंगे। दोपहर बाद किसी बात को लेकर मन बहुत दु:खी रहेगा परंतु आप अपने आपको संयत कर पाएंगे। भागीदारी के काम में लाभ होगा। बेनामी व्यवसाय मेें लाभ होगा। भूमि-भवन के संबंधित गतिविधियां तेज हो जाएगे। ऋण-प्रबंध की गतिविधि में तेजी आएगी। कोई बड़ा फैसला लेना हो तो अपने से वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। संध्या के बाद निर्णय करेंगे तो अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने का भय है। आज पित्त विकार रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement