Horoscope Today 16 september 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 4:00 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : सोमवार, 16 सितम्बर 2019 08:56 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: दिन में कोई कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु शाम के बाद नहीं करें। आज टिककर के काम करने का लाभ मिलेगा और आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज सहयोग के भी प्रस्ताव मिलेंगे परन्तु आप सावधानी के साथ ही किसी को स्वीकार करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है और कल की कड़वाहट आज धुल जाएगी। कानूनी मुद्दों पर आप चुप लगाएं रखें और बातों को आगे नहीं बढाएं। धार्मिक कार्यों आगे से आगे बढक़र हिस्सा लेंगे और अपना समय खराब करके दूसरों मदद करेंगे। अच्छा साहित्य पढऩे को मिल सकता है और कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिसमें आगे के लिए अच्छी आय सुनिश्चित हो जाए।

वृषभ:
आज दिनभर अच्छा बीतेगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी। किसी व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आपकी विजय होगी परन्तु शाम के बाद कुछ परेशानी बढ़ जाएंगी। संतान संबंधी मामलों में बात आगे बढेगी और उनके सगाई संबंध या व्यवसाय के मामले में उन्नति होगी। भागीदारी के मामलों में बहुत सावधानी से काम लें क्योंकि संध्या के बाद कटुता बढ सकती है या वाद विवाद हो सकता है। आज नियोजक की तरफ से कुछ समस्याएं रहेंगी या नियेाजक खुद परेशान रहेंगे और उनको अपनी समस्याओं का समाधान नहीं मिलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा।

मिथुन:
व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा में आप बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और अधिक बिक्री या जीत के लिए काम करेंगे। आप हानि उठाकर भी कुछ काम कर डालेंगे। यद्यपि शाम तक सारी गणित नियंत्रण में आ जाएगी। आज अचानक कोई ऐसी उपलब्धि हो सकती है जो आगे चलकर आपके काम आए। आर्थिक दबाव बराबर बना रहेगा बल्कि पहले से भी ज्यादा होगा। कई बार परिस्थितियों को छोडकर भागने की इच्छा पैदा होगी परन्तु कर्तव्य भावना के कारण मैदान में टिके रहेंगे। प्रेम संबंधों में थोडा सा कठिन समय है और यदि बहुत सावधानी नहीं बरती तो मतभेद बढते हुए जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण धर्म स्थल पर जाएंगे या धार्मिक व्यक्ति से मिलेंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement