Horoscope Today, 16 january 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:27 am
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 जनवरी 2020 09:49 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: प्रात: से ही मन में बहुत चिंताएं रहेंगी। किसी खास मामले को लेकर मतिभ्रम रहेगा। आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे उपाय परिणाम देने लगेंगे। आज यश, प्रतिष्ठा ज्यादा है और लाभ कम है। आपके ऊपर कोई आक्षेप भी आ सकता है। दिनभर मिश्रित परिणाम मिलेंगे, अच्छे भी और बुरे भी। कलह के कारणों का निवारण नहीं कर पाएंगे परन्तु व्यवसाय में दिन अच्छा जाएगा। न केवल लाभ बढ़ेगा बल्कि सोचे हुए काम भी धीरे-धीरे बनने लगेंगे। जिस काम में बाधा है, उसे आप छोड़ देंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत शानदार है, उनके कामकाज में तेजी आएगी। मौज-शौक और मनोरंजन के बीच कोई अप्रिय बात सुनने को मिल सकती है।

वृषभ: व्यावसायिक कार्य की दृष्टि से आज का दिन शानदार है। काम-काज में सुधार होगा और जितना लाभ होगा, उतना ही खर्च भी कर देंगे परन्तु आपका कामकाज आगे बढ़ेगा। अपने किसी आलोचक को लेकर आप संशय में रहेंगे कि क्या किया जाए और क्या न किया जाए। किसी अनावश्यक खर्च को आप रोक नहीं पाएंगे। किसी दावत में या किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शिकायतें भी मिलेंगी और प्रशंसा भी सुनने को मिलेगी। भागीदारी के मामलों में आप कुछ संशय में रहेंगे। आज का दिन माता-पिता के लिए बहुत ही श्रेष्ठ है।

मिथुुन: व्यक्तिगत रिश्तों के लिए आज का दिन बहुत शानदार है। आपको नई ऊर्जा मिलेगी और आपके कामकाज में गति आएगी। व्यवसाय करते हैं तो दैनिक लाभ में वृद्धि होगी। यदि नौकरी करते हैं तो अप्रत्यक्ष लाभ होगा। पूछताछ बढ़ेगी, कोई उपहार मिल सकता है। लोगों के सहयोग से कामकाज भी अधिक निकलेगा। संतान को लेकर मन में आश्वस्त रहेंगे, अच्छे काम की उम्मीद कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्राओं में पूरी सफलता नहीं मिलेगी। थोड़ा सावधानी से काम लें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, पूजा पाठ भी अधिक करेंगे। जीवन साथी के नाम से काम में लाभ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement