Horoscope Today 15 December 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:31 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : रविवार, 15 दिसम्बर 2019 09:01 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में दिन शुभ है और आर्थिक लाभ हो सकता है। भागीदारी के मामलों में अंदर ही अंदर थोड़ा सा तनाव चलता रहेगा। अतः सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में भी बहुत ठंडे दिमाग से काम लेने की आवश्यकता है। अचानक किसी बात से परेशानी हो सकती है। आर्थिक दबाव के बाद भी थोड़े बहुत ऋण का पुनर्भुगतान कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो दूसरे शहर की यात्रा शुभ फल दे सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें।

वृषभः
आजीविका क्षेत्रों में आज अच्छी सफलता मिलेगी। कार्यप्रणाली में थोड़ा बहुत संशोधन करें। किसी का सहयोग आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आज प्रशंसा मिलेगी। कार्य भार बहुत अधिक रहेगा। संतान की तरफ से आज मन बहुत प्रसन्न रहेगा और उन्हें लाभ प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। आज अकारण ही कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। शत्रु सिर उठायेंगे, परन्तु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पायेंगे। खान-पान में सावधानी बरतें। गैस संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

मिथुनः
काम-काज का दबाव बहुत अधिक रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने की चेष्टा करेंगे, परन्तु यह तय नहीं कर पायेंगे कि प्राथमिकता किसको दें। बाॅस प्रसन्न रहेंगे और यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो काम-काज को लेकर संतुष्टि का भाव मन में रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आज अच्छा काम करके देंगे। धार्मिक कार्यों में खर्चा होगा और अच्छा साहित्य भी पढ़ने को मिलेगा। आज किसी धार्मिक व्यक्ति या किसी विद्वान् से मिलना हो सकता है। माता-पिता के लिए शुभ समय है। मित्रों का भी सहयोग अच्छा मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement