Horoscope Today, 13 July 2019 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:27 am
Location
Advertisement

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली,जानिए आपका राशिफल

khaskhabar.com : शनिवार, 13 जुलाई 2019 08:12 AM (IST)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली,जानिए आपका राशिफल
तुला: पढ़ाई-लिखाई या शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी पूछ बढ़ेगी और कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप जो कुछ कर रहे हैं उस काम का ही विस्तार होगा परंतु अन्य लोगों से आपको मदद की आवश्यकता पड़ेगी। विस्तार कार्यक्रम में तकनीकी लोगों को साथ रखने की आवश्यकता है, खर्चा बढ़ेगा परंतु उसकी आप बिल्कुल चिंता ना करें। आज पूजा-पाठ में मन लगेगा और आध्यात्म के मामलों में कुछ अनुभूति हो सकती है। आज किसी खास की वजह से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और किसी घटना का वास्तविक असर कुछ दिनों के बाद चलता रहेगा। आज खर्चे पर नियंत्रण नहीं कर पाएंगे। आवश्यकता से अधिक खर्चा होगा। किसी खास निर्णय की वजह से व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। आज पश्चिम दिशा की यात्रा ना करें।

वृश्चिक: आज आर्थिक लाभ की नई स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके अनुमान से ज्यादा लाभ होगा। आप किसी के ऊपर विश्वास करके बहुत अधिक जिम्मेदारी का काम सौप देंगे, कल शाम तक ही आपको निर्णय बदलना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। कोई बाहरी मदद मिल सकती है। व्यवसाय व भागीदारी में साधारण परिवर्तन हो सकते हैं या नए विषय में भाग ले सकते हैं। किसी प्रमुख काम के बन जाने से उत्साह बना रहेगा तथा ऊंचे मनोबल के कारण आई हुई बाधा को पार कर लेंगे। सरकारी लोगों से काम बनने में अड़चने बनी रहेगी। किसी से धोखा मिलने की उम्मीद है। छोटी यात्राएं लाभ दे सकती है परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। किसी विवाद में समझौते का रूख अपनाना ज्यादा अच्छा रहेगा।
धनु: व्यवसाय में एकाग्रता बढ़ेगी। आज जिस काम को करना चाहते हैं उसी में पूरी तरह ध्यान लगाएंगे और शाम तक अच्छा परिणाम आएगा। आर्थिक दबाव के चलते आज आप किसी छोटे मार्ग से धन कमाने की कल्पना करेंगे, बाद में उस पर पछतावा भी होगा। आज चंद्रमा शक्तिशाली हैं और किसी विषय पर आप अत्यत भावुक व्यवहार करेंगे। मित्रों से आज मिलना हो सकता है और किसी निमंत्रण को भी स्वीकार करना पड़ सकता है। घर में कलह की स्थिति बनी रहेगी। काम-काज के जगह पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। आपके काम की गुणवत्ता के कारण आपकी पूछ बनी रहेगी और आप किसी की नाराजगी को कतई परवाह नहीं करेंगे। आर्थिक दबाव में रहने के बाद भी थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है। किसी मामले में अनुमान से अधिक धन प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement