Horoscope Today, 12 July 2019 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:26 pm
Location
Advertisement

मिथुन राशि वालों को मिलेगा लाभ, कन्या राशि वाले यात्रा न करे,जानिए आपका राशिफल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 08:07 AM (IST)
मिथुन राशि वालों को मिलेगा लाभ, कन्या राशि वाले यात्रा न करे,जानिए आपका राशिफल
कर्क: आज दिनभर आप अपने कल्पनालोक में ही खोए रहेंगे और उसके अनुरूप ही काम करने की चेष्टा करते रहेंगे। दोपहर बाद वातावरण बहुत अच्छा हो जाएगा और एक तरफ तो आपका आर्थिक लाभ बढ़ेगा तो दूसरी तरफ आपके मन की एक इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा जा सकता है, उनके लिए विवाह प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है या व्यक्तिगत रिश्तों में और अधिक मिठास आएगी। यह अच्छा समय चल रहा है और आपको गंभीर हो जाना चाहिए। परिवार के ऊपर अधिक खर्चा कर सकते हैं। सुख-सुविधा की वस्तुओं में बढ़ोत्तरी होगी। कुछ अपव्यय भी कर सकते हैं। संतान की सभी समस्याओं का समाधान आपके पास नहीं है परन्तु फिर भी आपकी कोशिश नजर में आ जाएगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु दक्षिण दिशा से परहेज रखें।
सिंह: आज का दिन भाग्यशाली है। आपका सोचा हुए एक प्रमुख कार्य हो जाएगा। जिन लोगों से सहयोग की आप कल्पना कर रहे हैं, वे अपना सहयोग आपको दे सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे, उसका असर आज देखने को मिल सकता है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पूजा-पाठ के लिए अच्छा समय निकल आएगा। धार्मिक और विद्वान लोगों से मिलना होगा या बड़े अधिकारियों से निकट सम्पर्क हो सकते हैं। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है या अचानक भुगतान भी आ सकता है। वाहन संबंधी असुविधा हो सकती है। घर-कुटुम्ब के मामले में परेशानियां यथावत चलती रहेंगी। किसी एक बात को लेकर सहमति नहीं हो पाएगी और लोग अजीब-अजीब सा व्यवहार करेंगे। माता के स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या: यात्रा विचार त्याग दें, यात्रा में कष्ट हो सकते हैं। वाहन संबंधी असुविधा भी हो सकती है। अपनी योजनाओं को लेकर आप चिंतित रहेंगे। उनके पूरा होने को लेकर आप आश्वस्त रहेंगे परन्तु छोटी-मोटी बाधाएं आती ही रहेंगी। भागीदारी के मामलों में लाभ की मात्रा बढ़ेगी या कोई नया प्रस्ताव सामने आ सकता है। आपको साहसी निर्णय लेने की आवश्यकता है। समय अनुकूल है, इसलिए कोई हर्जा नहीं। मन ही मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे और उसका शीघ्र ही कोई समाधान नहीं निकल पाएगा। कामकाज का विस्तार खर्चा मांग रहा है और आप विस्तार भी करेंगे परन्तु खर्चे से परेशान रहेंगे। आज लाभ की नई सम्भावनाएं बन रही हैं, जिनका स्वागत करें। आर्थिक परिस्थितियां अब आपके अनुकूल होती जा रही हैं परन्तु आज अनुपात से कम लाभ होगा।

ये भी पढ़ें - शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement