Horoscope Today, 12 July 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:48 am
Location
Advertisement

मिथुन राशि वालों को मिलेगा लाभ, कन्या राशि वाले यात्रा न करे,जानिए आपका राशिफल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 08:05 AM (IST)
मिथुन राशि वालों को मिलेगा लाभ, कन्या राशि वाले यात्रा न करे,जानिए आपका राशिफल
प्रतिदिन प्रात:काल पंचांग पढऩा शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार , मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। आज अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। कन्या राशि वाले आज यात्रा विचार त्याग दें, यात्रा में कष्ट हो सकते है।

मेष: समय सुधार पर है। जिस कार्य को आज सपन्न कर लेने का मन में है, उसे समय पर कर पाएंगे। घर-परिवार में सुबह से ही व्यस्त रहेंगे। दोपहर बाद भी आप लगातार व्यस्त रहेंगे और व्यावसायिक मामलों में गति ला पाएंगे। जिन लोगों के सहयोग को लेकर आप चिंतित हैं, वे सहयोग दे पाएंगे। यह आपके ऊपर है कि किन शर्तों पर सहयोग ले पाते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी से चलें। आपकी आय और आपके खर्चों के बीच उचित तालमेल नहीं है। व्यवसाय में विरोधी लोग कोई न कोई समस्या उत्पन्न करते रहेंगे। आज इस बात का भी चिंतन करेंगे कि विवाद कैसे कम किए जाएं। पारिवारिक मामलों में आप निर्णायक भूमिका अदा करेंगे और किसी विवाद को शांत करने में सफल हो जाएंगे। यात्रा कर सकते हैं परन्तु दक्षिण दिशा की यात्रा ना करें।
वृषभ: यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें। यात्रा का उद्देश्य निष्फल हो सकता है। घर-परिवार वालों के साथ आज ज्यादा समय बिताएंगे। संतान से संबंधित समस्याएं यथावत चलती रहेंगी। या तो आपके बीच में तालमेल की कमी रहेगी या अन्य परेशानियों के कारण परस्पर सहमति नहीं हो पाएगी। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। जीवनसाथी के नाम से कामकाज में लाभ होगा परन्तु स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बराबर बनी रहेंगी। कुटुम्ब के मामलों में थोड़ा सावधानी बरतना जरूरी है। किसी व्यक्ति की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका उल्टा असर भी आ सकता है। आप पर आक्षेप आएंगे और इस कारण से आपका मन ठीक नहीं रहेगा। लाभ की मात्रा बढ़ाने के लिए आप हर सम्भव प्रयास करेंगे। आंशिक रूप से सफलता मिल भी जाएगी।
मिथुुन: आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। जिस मामले में आप कोशिश कर रहे थे, उसका अच्छा परिणाम सामने आएगा। सफलता भी मिलेगी और लाभ भी बढ़ेगा। अन्य शहरों से कामकाज में विस्तार हो सकता है। बाहरी रिश्ते सुधरेंगे, दूर की रिश्तेदारियों से मिलना-जुलना हो सकता है। विदेश व्यापार या दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहेंगी। शत्रुओं के विरुद्ध आपकी कूटनीति सफल रहेगी। आप जो भी उपाय अपनाएं, उसमें आपको तुरन्त लाभ मिलेगा और व्यवसाय में विरोधी लोगों को हानि हो सकती है। षडय़ंत्र चलते रहेंगे, आप सावधानी बरतें। स्थानीय भागदौड़ काफी रहेगी। छोटी यात्राएं हो सकती हैं और उनमें सफलताएं मिल सकती हैं। घर-परिवार में वातवरण में सुधार की उम्मीद है, कोई पुरानी कड़वाहट दूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement