Horoscope Today, 11 january 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:11 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : शनिवार, 11 जनवरी 2020 10:34 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: यात्रा का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। आप सोच समझ कर ही यात्रा करें। काम पूरी तरह बनने के आसार नहीं हैं। प्रेम प्रसंगों में गति आएगी और बात अच्छे ढंग से आगे बढ़ेगी। व्यवसाय में कोई प्रस्ताव आए तो स्वीकार कर लेना चाहिए। समय लाभ का बना हुआ है और उसे हाथ से जाने देना उचित नहीं है। भाग्य के सहारे कामकाज में बढ़ोतरी की सम्भावना है और नये लोग भी जुड़ेंगे। कार्य को व्यवस्थित करने के लिए उपाय करने पड़ेंगे और एकदम नये लोग इसमें मदद कर सकते हैं। आज अकारण ही ग्रह कलह हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से आज मदद रहेगी परन्तु कोई निर्णय आज नहीं हो पाएगा। संतान के लिए बहुत ही शुभ दिन है, आज वे सबको प्रभावित करेंगे।


वृषभ: समय महत्वपूर्ण बना हुआ है। आज जिस ढंग से चाहते हैं, कामकाज को वैसा ही मोड़ पाएंगे। नया सृजन कार्य आपको लाभ देगा। अपनी कार्य पद्धति में नये लोगों को स्थान देंगे तो लाभ होगा, आपको मुख्य धारा से नहीं हटना चाहिए। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आप विजयी रहेंगे और किसी टेण्डर को या नये काम को हासिल कर पाएंगे। आज ही अपने बुुद्धि कौशल से किसी खास समस्या का समाधान निकाल लेंगे। व्यक्तिगत जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कोई अज्ञात सा भय मन में समाया रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएंं, कष्ट हो सकता है।

मिथुुन: निजी रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक दृष्टि से कोई बाहरी मदद मिल सकती है। दैनिक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। खूब यश, प्रशंसा रहेगी। संतान के लिए बहुत ही शुभ समय चल रहा है, उन्हें आज ही कोई लाभ प्राप्ति हो सकती है या उनका एक प्रमुख काम बन जाएगा। घर में थोड़ी सी कलह के आसार हैं। जीवन साथी के लिए यह शानदार समय है और उन्हें लाभ होगा। व्यवसाय में जोखिम के काम नहीं करें। एक-दो सहयोगी साथ छोड़ सकते हैं। भागीदारी के मामलों में आंशिक सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा, कहीं दर्शन लाभ भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement