Horoscope Today, 10 November 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:19 am
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : रविवार, 10 नवम्बर 2019 09:37 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज समय लाभ का बना हुआ है और आपके काम-काज में गति आएगी। किसी खास विषय को लेकर दुविधा में रहेंगे, इधर जाएं या उधर जाएं। किसी संधि वार्ता में उच्चकोटि के कौशल की जरूरत पड़ेगी अत: आप अच्छे वार्ताकार साथ रखें। व्यवसाय के लिए की जा रही भाग-दौड़ सफल होती नजर आ रही है। किसी बड़े समारोह में आप भाग लेंगे परंतु किसी कारणवश वहां अकेले पड़ जाएंगे। इससे आपके आस-पास का वातावरण प्रभावित होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान की अनियमतिता से काम-काज पर असर आएगा। संतान के लिए समय सुधर रहा है और वे आपको अच्छा परिणाम देने की स्थिति में हैं, आप उनके क्रियाकलाप से संतुष्ट रहेंगे। व्यावसायिक सहयोगियों से अच्छी निभेगी।


वृषभ: यह समय थोड़ा सा तनाव का है जो धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। इस समय आप अकेले पड़ जाएंगे और आस-पास के वातावरण से संतुष्ट नहीं रहेंगे। निर्णय लेने में भी भ्रमित रहेंगे। किसी एक खास परिस्थिति में जो एक अच्छा निर्णय लेना चाहिए उसमें हिचक जाएंगे। माता-पिता से संबंध यथावत ही चलेंगे, कोई खास लाभ नहीं होगा। माता के प्रति आपका झुकाव ज्यादा रहेगा। घरेलू कलह यथावत चलेगी, व्यवसाय में जो भागीरथ प्रयास आप कर रहे हैं वे सफलता के मुकाम पर हैं, शीघ्र ही शानदार परिणाम आएंगे। घर और व्यवसाय में अलग तरह का माहौल है और आप दोनों तरह के माहौल में अपने आप को सहज नहीं देख पा रहे हैं। खर्चा अधिक है और अनुपात में आय कम है परंतु स्थिति सुधर जाएगी।

मिथुन: कठिन परिश्रम के बाद लाभ की परिस्थितियां बन रही है। ऋणों के लेन-देन में सहूलियत बढ़ जाएगी। किसी खास काम को आप पूरा तो कर पायेंगे परंतु पूरा लाभ उठाने में समर्थ नही हो पाएंगे। लाभ बढ़ेगा। व्यवसाय में अगर संतान भी साथ है तो उनकी उन्नति का खूब अवसर है। वे अगर स्वतंत्र कार्य करते हैं तो उनकी निश्चित प्रगति आ रही है। आज शाम तक ही उनके स्टेटस में सुधार आ जाएगा। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे काम में भी लाभ होगा। आपको इसी पर अधिक ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध रीति-नीति सही रास्ते पर है, इसका लाभ आपको मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से पीडि़त रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement