Horoscope Today, 04 December 2019 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:30 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : बुधवार, 04 दिसम्बर 2019 09:01 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: आज भाग्य बढ़ाने वाली कोई गतिविधि सामने आ सकती है। किसी बड़ी कंपनी से या सरकार से काम बनने ही वाला है। अड़चनों पर खास ध्यान दें, बाधा दूर करने के प्रयास करने पड़ेंगे। घर-कुटुंब के मामलों में थोड़ा सी परेशानी बनी रहेगी। लोगों को अकारण ही क्रोध बना रहेगा। संतान की समस्याएं थोड़ा सी विचित्र हैं और आपको उन्हें समझ लेना चाहिए। छोटी सी कार्यवाही बड़े प्रभाव में बदल सकती है। लेन-देन के मामलों में आप ठीक रहेंगे और हाथ में आए हुए पैसेे को सही जगह पर लगा पाएंगे। धार्मिक कार्यों के लिए आप आज समय निकाल पाएंगे इसमें जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

सिंह:
आज प्रात: से ही मन में उत्साह रहेगा और किसी ऐसे काम को करने का संकल्प लेंगे जो कई दिनों से रुका पड़ा है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है परंतु बिना शर्त नहीं मिलेगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है या तो परीक्षा में या व्यवसाय में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा परंतु यह अशुभ परिणाम ला सकता है। संध्या के पश्चात् किसी काम को अचानक छोड़ देना पड़ेगा और उसका पछतावा आपको लगा रहेगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ा सा सावधानी बरतें।

कन्या:
आज का दिन शुभ फल दायी है आपके सोचे हुए काम बनेंगे। कोई साहस भरा फैसला लेने की जरूरत पड़ सकती है। आप मानसिक रूप से तैयार हैंं और किसी भी परिस्थति में अपने निर्णय को नहीं बदलेंगे। भागीदारी के मामलों में आपकेा सफलता मिल सकती है। परिवार में अच्छा समय बीतेगा किसी दावत में भाग लेने की परिस्थिति बन सकती है। घर में सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगेे। बाहर के शहरों से आपकी आय बढ़ सकती है। घर-कुटुम्ब के मामलों मेें मिल कर बैठेंगें तो कई समस्याओं के समाधान निकल आयेगें। माता के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। उन्हें आर्थिक रूप से भी लाभ होगा। जेवर, कपड़े इत्यादि पर भी खर्च कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें - झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement