Horoscope Today, 14 December 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:56 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : शनिवार, 14 दिसम्बर 2019 11:17 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः कार्य-क्षेत्रों में आज का दिन बहुत शुभ जायेगा। काम-काज का बोझ अधिक रहेगा, परन्तु कुछ नया करने की इच्छा भी बनी रहेगी। व्यवसाय में लाभ की संभावना है, परन्तु कुछ विवाद भी उभर कर सामने आ सकता है। आज इतना खर्च नहीं होगा, जितना कि लाभ होगा। घरेलू मामलों में कलह उभरकर सामने आ सकती है। प्रेम-संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज पूजा-पाठ में मन लगेगा परन्तु वह किसी लाभ की कामना से होगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ा-सा तनाव चलेगा।


वृषभः आज का दिन भाग्यशाली है और सब तरफ से आर्थिक काम बनते ही नजर आयेंगे। कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है तथा इसका खर्चा भी कोई और करेगा। कारोबारी यात्रा में लाभ हो सकता है। किसी काम के लिए ऋण की आवश्यकता पड़ सकती है, परन्तु यह बात आगे कहीं स्थगित हो जायेगी। संतान के कार्य प्रदर्शन से आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खट्टा-मीठा रहेगा, परन्तु शाम के बाद समय कुछ अनुकूल है।


मिथुनः आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे, आय धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जायेगी। आज काम-काम बेहद बिखरा हुआ रहेगा और आप उसे देखकर परेशान से रहेंगे। किसी अन्य की मदद की जरूरत आपको पड़ेगी। आपके स्वयं की कार्य-प्रणाली में कुछ संशोधन की आवश्यकता है। आज जितना अधिक श्रम करेंगे, काम का विस्तार होता ही जायेगा और लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। आज का दिन किसी भी शुरूआत के लिए अनुकूल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement