इस वजह से शुभ कार्य वर्जित माना गया है। इससे होलिकादहन तक गृह प्रवेश,
मुंडन, खरीदी-बिक्री जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। होलाष्टक में
दान-पुण्य और भजन कीर्तन करने का विधान है। होलाष्टक में प्रभु भक्ति करनी
चाहिए। इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस वजह से आठ दिनों तक सभी ओर
भक्तिमय माहौल रहेगा। होलाष्टक के समाप्त होते ही होली की उमंग के साथ ही
शुभ कार्यों में लगी रोक भी हट जाएगी।