Guru has entered Aquarius, these 6 zodiac signs will benefit Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:34 am
Location
Advertisement

गुरु ने किया है कुंभ राशि में प्रवेश, इन 6 राशि वालों को होगा फायदा

khaskhabar.com : सोमवार, 29 नवम्बर 2021 12:32 PM (IST)
गुरु ने किया है कुंभ राशि में प्रवेश, इन 6 राशि वालों को होगा फायदा
सिंह —बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवन साथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय सिंह राशि वालों के लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
तुला—बृहस्पति आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव शिक्षा, संतान और प्रेम संबंध का है। गुरु का इस भाव में गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पंचम भाव से गुरु की एकादश भाव में दृष्टि डालेगा जिसके चलते आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक—बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह सुख और माता का भाव है। अर्थात् सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। आपको फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। सेहत खराब हो सकती है। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें, यानि उनकी सेहत और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें।
धनु—बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों के लिए नौकरी सम्भावना है। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोडक़र अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है।
मकर—बृहस्पति आपकी राशि के दूसरे घर में गोचर करेगा। करियर बनाने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। हालांकि आपको इस गोचर का भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय है लेकिन यदि कोई निवेश कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें।

नोट—यह जानकारी प्रचलित मान्यता पर आधारित है। इसके सत्य या असत्य होने की खास खबर डॉट कॉम पुष्टि नहीं करता है। पाठक अपने विवेक के साथ ही अपने-अपने धर्मगुरुओं से जरूर सम्पर्क करें।

ये भी पढ़ें - इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement