Giving these things on Saturday increases the Shani in the horoscope-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शनिवार को यह चीजें गिफ्ट करने से बढ़ जाती है कुंडली में शनि की ...

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मार्च 2021 1:27 PM (IST)
शनिवार को यह चीजें गिफ्ट करने से बढ़ जाती है कुंडली में शनि की ...
शनिदेव को सभी ग्रहों में सबसे खतरनाक ग्रह माना जाता है। अगर कोई इन्सान एक अच्छी आयु जीता है तो उसको जीवन में तीन बार शनि की दशा से गुजरना पड़ता है। पहली बार वो इन्सान के साथ खेलता है, दूसरी बार उसकी जिन्दगी में भूचाल ले आता है और तीसरी बार उसके सारे धन-दौलत को नष्ट कर देता है। इसी कारण सभी शनि को शांत रखने का प्रयास करते है। ज्योतिष में शनि को कर्मफल का प्रदाता कहते हैं। शनि ही व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान कर व्यक्ति के जीवन को सफल या दुश्वर बनाते हैं। भारतीय ज्योतिष में संसार की हर वस्तु को उसके गुणधर्म के आधार पर नवग्रहों के अनुरूप के वर्गीकृत किया गया है। गिफ्ट्स व्यक्ति के सामाजिक जीवन को समृद्ध बनाते हैं। वैसे तो किसी भी वस्तु को खरीद कर उसे भेंट करने का समय उसकी जरूरत पर निर्भर करता है। परंतु ज्योतिष शास्त्र में भी इसके कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को कुछ चीज़ें भेंट करने अथवा किसी को गिफ्ट करने से कुंडली में शनि का बल कमजोर पड़ जाता है या कुंडली में शनि की अशुभता बढ़ती है। आज आपको यह बताने जा रहे है कि शनिवार को यह चीजें गिफ्ट के रूप में किसी को ना दे अन्यथा शनिदेव आप से नाराज हो जाते है-
चांदी के आभूषण- शनिवार के दिन चांदी के आभूषण खरीदकर गिफ्ट करने पर शनिदेव व्यक्ति के कर्ज में वृद्धि करते हैं।
मोती- शनिवार के दिन मोती खरीदकर गिफ्ट करने पर शनिदेव यंत्रों से होने वाली दुर्घटना से भी बढ़त करते हैं।
तांबे के बर्तन- यह दान करने से शनिदेव की कोप दृष्टि में बढ़ोतरी होती है और मुनाफे में चल रहा व्यापार घाटा देने लगता है।
चॉकलेट- शनिवार को चॉकलेट गिफ्ट करने पर व्यक्ति की मानसिक क्षमता में कमी आती है।
कैंची- शनिवार के दिन चांदी लोहे अथवा स्टील से बनी कैंची खरीदकर गिफ्ट करने से शनिदेव रिश्तों में तनाव लाते हैं।
लाल रंग के कपड़े- शनिवार को लाल रंग के कपड़े खरीद कर गिफ्ट करने पर व्यक्ति की सामाजिक छवि खराब होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement