Do worship of Lord Dhanvantari during Pradosh Kaal, buying this thing will give 13 times fruit. Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:07 pm
Location
Advertisement

प्रदोष काल में ऐसे करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, इस चीज को खरीदने से 13 गुना फल मिलेगा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 नवम्बर 2020 6:02 PM (IST)
प्रदोष काल में ऐसे करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, इस चीज को खरीदने से 13 गुना फल मिलेगा
13 नवंबर को दिन में धनतेरस के लिए बर्तनों या जेवरों की परंपरागत खरीदारी की जा सकती है। वहीं प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होने से शाम को भगवान धन्वंतरि और यम देव की पूजा भी कर सकते हैं। आज के दिन हो सके तो पीतल, कांसे या तांबे का एक बर्तन जरूर खरीदें। लक्ष्मी प्रतिमा, चांदी के सिक्के, सोने चांदी के जेवर की खरीदारी भी शुभ होती है।

मान्यता यह भी है कि इस दिन शुरू किए गए शुभ काम, पूजा—पाठ या खरीदी का 13 गुना फल प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि को पूजा में तुलसी सहित अन्य औषधियां अर्पित करनी चाहिए। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में यमराज के लिए घर की दक्षिण दिशा में दीप जलाएं।

ये भी पढ़ें - हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement