do not do these mistakes while feeding the pigeons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 3:38 pm
Location
Advertisement

पक्षियों को दाना डालते समय न करें यह काम, समस्याओं से घिर जाएगा जीवन

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 मई 2022 10:17 AM (IST)
पक्षियों को दाना डालते समय न करें यह काम, समस्याओं से घिर जाएगा जीवन
आम इंसान अपने जीवन में सुख समृद्धि लाने के लिए बहुत से उपाय करता रहता है। इन उपायों को करते समय वह अनजाने में कुछ ऐसी गलतियाँ कर जाता है जो उसकी जिन्दगी को तबाह कर देती हैं। पक्षियों को दाना डालना आज एक आम बात है। हर दूसरा व्यक्ति अपना भविष्य सुधारने के लिए पक्षियों को दाना डालने का पवित्र कार्य करते हैं। परन्तु यह कार्य करते हुए वे अनजाने में कुछ गलितयाँ कर जाते हैं। ऐसी ही गलती करते हैं हम कबूतरों को दाना डालने पर। कबूतरों को दाना खिलाना काफी अच्छी बात है। लेकिन उनको दाना खिलाते समय कुछ बातों का ध्यान भी अवश्य ही रखना चाहिए। नहीं तो आपकी जरा सी असावधानी के कारण आप स्वयं अपने जीवन में और समस्याएं बुला लेते हैं।

1. ज्योतिष शास्त्र केअनुसार जिस जातक की कुंडली में बुध और राहु का मेल होता है, उसे छत पर कभी कबूतर को दाना नहीं डालना चाहिए।

2. राहु का सम्बन्ध घर की छत से है और कबूतर को दाना डालना बुध ग्रह का उपाय है। कुंडली के साथ-साथ यहाँ भी अगर बुध और राहु का मेल हो जाता है तो मनुष्य की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती।

3. कबूतर को कभी छत पर दाना नहीं डालना चाहिए, क्योंकि जब कबूतर छत पर बैठते हैं, तो वह छत को गंदा भी कर जाते हैं। जब छत यानि राहु दूषित हो जाता है तो इसका खामियाजा उसी व्यक्ति को भुगतना पड़ता है, जिसने छत पर दाना डाला होता है।

4. ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग पक्षियों को दाना डालते हैं उन पर हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

5. कहते हैं कि जब कोई इंसान कबूतरों को दाना डालता है, तो एक तरह से वह ईश्वर के काम को कर रहा है।

6. कबूतरों को जब आप अपने घर के अंदर दाना खिलाते हैं, तो घर के अंदर सुख और शांति आती है। घर के अंदर कबूतर दाने चुगने आते हैं तो आप पर धन की वर्षा होती है।

7. ऐसा भी माना जाता है कि कबूतरों को दाना खिलाने से घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है और घर के अंदर की नकारात्मक उर्जा दूर होती है।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement