Deoghar temples : vermi compost is being made from belpatra and flowers Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:13 am
Location
Advertisement

sawan 2019 : शिव मंदिर से निकले फूल-बेलपत्र से बनाए जा रहे हैं जैविक खाद

khaskhabar.com : रविवार, 21 जुलाई 2019 09:55 AM (IST)
sawan 2019 : शिव मंदिर से निकले फूल-बेलपत्र से बनाए जा रहे हैं जैविक खाद
देवघर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी़ क़े सनीग्राही ने बताया कि इसके लिए एक पावर ग्रिड की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर प्रतिदिन मंदिर से 200 किलोग्राम फूल और बेलपत्र निकलते हैं। सावन में यह मात्रा बढ़कर प्रतिदिन 400 से 500 किलोग्राम तक जा पहुंचती है। इसे यहां लाकर पहले सुखाया जाता है, फिर उसके पोषक तत्वों की जांच की जाती है। उसके बाद इससे जैविक खाद तैयार की जाती है।
एक अन्य वैज्ञानिक ने बताया कि सामान्य तौर पर एक सौ किलोग्राम फूल-बेलपत्र से 80 किलोग्राम तक जैविक खाद बनकर तैयार होता है।

ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement