cleanliness of the house can make you rich and wealthy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर की सफाई भी बना सकती है आपको मालामाल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 11:12 AM (IST)
घर की सफाई भी बना सकती है आपको मालामाल
दीपावली के पास आते ही घरों की सफाइयां होने लगती है। क्या आप जानते हैं सफाई के पीछे क्या राज है? धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अगर घर की ढंग से सफाई की जाए तो कई प्रतिकूल ग्रह भी अनुकूल होने लगते हैं। यहां यह भी बात ध्यान रखने योग्य है कि सफाई कैसे की जाए। वास्तु के अनुसार सामान रखने का भी एक सिस्टम होता है। अगर वास्तु के अनुसार सफाई ना की जाए तो व्यक्ति हमेशा तंगहाल रहता है। आइए जानें कैसे करें घर की सफाई- पूर्वी कोने पर ना रखे कबाड- इस कोने पर सूर्य का अधिकार है। अगर घर के इस कोने में कचरा या कबाड़ जमा रहता है तो परिवार के मुखिया की अपने घर में ही नहीं चलती। इसके अलावा सरकार, राज्य एवं प्रभुसत्ता से संबंधित मामलों में नुकसान होने की आशंका हमेशा बनी रहेगी। सूखे कचरे के अलावा अगर इस क्षेत्र में गंदा पानी जमा हो रहा हो, सीलन भरी गंदगी हो तो परिवार के पुरुष सदस्य पीडि़त रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement