chhath puja 2018 puja vidhi and shubh muhurt Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:12 am
Location
Advertisement

महापर्व छठ : जाने क्यों और कैसे मनाई जाती है छठ पूजा

khaskhabar.com : मंगलवार, 13 नवम्बर 2018 12:18 PM (IST)
महापर्व छठ : जाने क्यों और कैसे मनाई जाती है छठ पूजा
इस पूजा की शुरुआत मुख्य रूप से बिहार और झारखंड से हुई है, जो अब देश-विदेश तक फैल चुकी है। कहते हैं यह पर्व सूर्यदेव की उपासना के लिए प्रसिद्ध है ओर साथ ही यह मान्यता है कि छठ देवी सूर्यदेव की बहन है इस वजह से छठ पर्व पर छठ देवी को प्रसन्न करने हेतु सूर्य देव को प्रसन्न किया जाता है। ऐसे में गंगा-यमुना या किसी भी नदी, सरोवर के तट पर सूर्यदेव की आराधना की जाती है।

कहा जाता है महाभारत में भी छठ पूजा का उल्लेख किया गया है ओर पांडवों की मां कुंती को विवाह से पूर्व सूर्य देव की उपासना कर आशीर्वाद स्वरुप पुत्र की प्राप्ति हुई जिनका नाम कर्ण था। वहीं पांडवों की पत्नी द्रौपदी ने भी उनके कष्ट दूर करने हेतु छठ पूजा की थी। कहते हैं हिन्दू धर्म में छठ पर्व का अत्यंत महत्त्व है और पुरुष एवं स्त्री एक सामान रूप से इस पर्व को मनाते हैं।

ये भी पढ़ें - विवाह में आ रही है परेशानी तो अपनाएं ये उपाय

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement