Advertisement
वार्षिक राशिफल 2024: कैसा बीतेगा कर्क राशि वालों के लिए वर्ष

आर्थिक स्थिति
वहीं अगर साल 2024 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो साल की शुरुआत से ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। क्योंकि राहु और केतु आपको लाभ प्रदान कर रहे हैं। वहीं इस साल आप वाहन और प्रापर्टी आप अप्रैल के महीने के बाद खरीद सकते हैं।
कारोबार
वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 कर्क राशि वालों के लिए काम- कारोबार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में केतु ग्रह तीसरे भाव में हैं और उनकी नवम दृष्टि आय स्थान पर पड़ रही है और केतु यहां पूरी साल यहां रहेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं इनकम के नए सोर्स बनेंगे। साथ ही राहु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में स्थित हैं। इसलिए इस साल धार्मिक कार्य के योग बनेंगे। वहीं राहु आपका भाग्योदय उदय करेंग। साथ ही लाभ होगा। वहीं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वहीं गुरु दशम भाव में हैं, इसलिए नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। वहीं 1 मई के बाद गुरु ग्रह आय और लाभ स्थान पर आ जाएंगे और उनके ऊपर केतु की दृष्टि पर रही है। इसलिए लाभ दोगुना हो जाएगा। साथ ही आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। योजनाएं सफल होंगी। निवेश से लाभ होगा। नया काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन शनि की नीच दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए नौकरपेशा लोग कार्यस्थल पर थोड़ी राजनीति से दूर रहें। साथ ही लापरवाही नहीं बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
करियर और शिक्षा
कर्क राशि के छात्रों के लिए साल 2024 शानदार रहेगा। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं। वो लोग मार्च के महीने में विदेश जा सकते हैं। वहीं नौकरी विदेश में लग सकती है। साथ ही अप्रैल के बाद से भी समय अच्छा आएगा। कोर्स में नंबर अच्छे आएंगे। साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन लोगों की जॉब लग सकती है।
स्वास्थ्य
कर्क राशि वालों को इस साल फरवरी के महीने में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। माना जाए तो पूरी जिंदगी आप लोगों को फरवरी के महीने में स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।16 मार्च बाद मंगल ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे। इसलिए यह समय भी आप लोगों को मुश्किल भरा साबित हो सकता है। शनि और मंगल की युति अष्टम भाव में बनेगी। कोई दुर्घटना हो सकती है। साथ ही चोट लग सकती है। मतलब फरवरी से मई तक आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कोई छोटी सर्जरी हो सकती है। वहीं फिर आपको 16 अक्टूबर से 15 नवंबर तक भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
यह जरूर करें
इस साल आपको शनि देव की आराधना करनी चाहिए। वहीं शनिवार के दिन बहते हुए जल में बादाम प्रवाहित करें। साथ ही शनि देव को बादाम चढ़ाएं। साथ ही भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही हनुमान जी की पूजा करें।
नोट—आलेख में दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Khas Khabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


