Ahoi Ashtami is also on 29 October, mothers keep fast for the long life of their children Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:55 pm
Location
Advertisement

29 अक्टूबर को भी है अहोई अष्टमी, संतान की लम्बी उम्र के लिए माताएँ रखती हैं व्रत

khaskhabar.com : गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 12:41 PM (IST)
29 अक्टूबर को भी है अहोई अष्टमी, संतान की लम्बी उम्र के लिए माताएँ रखती हैं व्रत
संतान की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए अहोई अष्टमी व्रत 29 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन माता पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएं सूरज उगने से पहले नहाकर व्रत का संकल्प लेती हैं। इसके बाद पूरे दिन व्रत रखकर शाम को सूर्यास्त के बाद माता की पूजा करती हैं। इसके बाद व्रत पूरा करती हैं। ये व्रत संतान की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस दिन देवी पार्वती की पूजा करने से अखंड सुहाग का आशीर्वाद भी मिलता है। इस दिन को कृष्णा अष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन मथुरा के राधा कुंड में कई लोग तीर्थ स्नान के लिए आते हैं। ये व्रत खासतौर से उत्तर भारत में मनाया जाता है। यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश में ये व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार अष्टमी तिथि दो दिन होने से 29 अक्टूबर को भी ये व्रत किया जाएगा। इस दिन अहोई माता की पूजा की जाती है। अहोई का अर्थ होता है अनहोनी को होनी बनाना। कई जगह ये व्रत चंद्र दर्शन के बाद भी खोला जाता है।

ये भी पढ़ें - क्या होता है पितृदोष व मातृदोष

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement