According to the zodiac, give gifts to sisters on Rakshabandhan, luck will shine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:15 pm
Location
Advertisement

राशि अनुसार दे बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार, चमक जाएगा भाग्य

khaskhabar.com : बुधवार, 10 अगस्त 2022 12:01 PM (IST)
राशि अनुसार दे बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार, चमक जाएगा भाग्य
गुरुवार 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन का त्योंहार है। रक्षाबंधन का पावन पर्व बहन और भाई के पावन रिश्ते को दर्शाता है। इस दिन बहन अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन को रक्षा का वादा करने के साथ ही यादगार के रूप में तोहफा देता है। सदियोंं से यही परम्परा चली आ रही है। वर्तमान में भाई तोहफे में अपनी बहन को ऐसी चीजें देना पसंद करते हैं जो उनके काम आए। अगर यह तोहफा राशि के अनुसार दिया जाए तो आपकी बहन का भाग्य चमक सकता है।
आज हम अपने पाठकों को इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि रक्षाबंधन पर आपको अपनी बहन की राशि के हिसाब से उपहार में क्या देना चाहिए—

मेष

इस राशि का स्वामी मंगल है। अगर आप अपनी बहन को उगते हुए सूर्य की तस्वीर तोहफे में दे सकते हैं। इससे उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और उनका भाग्य उगते सूर्य की तरह चमकेगा। इसके अलावा आप उन्हें लाल रंग के कपड़े उपहार में दे सकते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र है और इस ग्रह का शुभ रंग सफेद होता है। आप अपनी बहन को सफेद मोती, इस रंग के कपड़े, परफ्यूम या फिर कोई आभूषण तोहफे में दे सकते हैं।

मिथुन
इस राशि का स्वामी बुध है। अगर आपके बहन की राशि मिथुन है तो उनके लिए हरे रंग का कोई गिफ्ट लें। आप चाहे तो उन्हें कोई अच्छी सी सीनरी भी भेंट कर सकते हैं।

कर्क
इस राशि का राशि स्वामी चंद्र है। अगर आपकी बहन इसी राशि की हैं तो आप उन्हें कोई धार्मिक पुस्तक भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा सफेद दौड़ते घोड़े की तस्वीर या फिर चांदी का कोई सामान उन्हें देना शुभ रहेगा।

सिंह
इस राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि की बहनों को केसरिया रंग के वस्त्र या फिर सोने के आभूषण तोहफे में दिए जा सकते हैं।

कन्या
बुध ग्रह कन्या राशि के स्वामी हैं। राशि के अनुसार आपको अपनी बहन को हरे रंग के कपड़े या फिर इस रंग का ही कोई गिफ्ट देना चाहिए।

तुला
तुला राशि की जातक बहनों को चंद्रमा की तस्वीर भेंट करना शुभ होता है। इसके अलावा आप उन्हें सफेद या गुलाबी रंगे के कपड़े या आभूषण तोहफे में दे सकते हैं।

वृश्चिक
इस राशि के स्वामी भी मंगल हैं तो आपको अपनी बहन को तांबे या लाल रंग की वस्तु भेंट करनी चाहिए। कपड़े देने हैं तो कोशिश करें कि वो भी लाल रंग के ही हो।

धनु
धनु राशि की बहनों को पीले रंग की चीज उपहार में देनी चाहिए। आप पीले रंग के कपड़े या फिर पीतल का भी कोई सामान दे सकते हैं।

मकर
इस के स्वामी शनि हैं और ऐसी राशि की बहनों को तोहफे में इलेक्ट्रॉनिक चीजें देना बेहतर माना जाता है।

कुंभ
इस राशि के लोगों पर भी शनि की कृपा रहती है। इस राशि की बहनों को रत्न से जुड़ी कोई चीज देनी शुभ रहेगी। आप चाहे तो उन्हें गोमेद या फिर नीलम भी उपहार में दे सकते हैं।

मीन
इस जातक की बहन को प्रकृति से जुड़ी कोई तस्वरी भेंट कर सकते हैं। इस राशि की बहनों को पीले रंग के कपड़े तोहफे में देना शुभ रहेगा।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement