According To Astrology Effects of rahu in kundli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहु से भी चमक सकती है किस्मत, कुंडली में होना चाहिए....

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 सितम्बर 2019 3:06 PM (IST)
राहु से भी चमक सकती है किस्मत, कुंडली में होना चाहिए....
ग्रहों के हेरफेर से ही व्यक्ति के जीवन में कई सारे बदलाव होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की किस्मत का सारा लेखा जोखा उसकी कुंडली में बना होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुल 9 ग्रह होते हैं जो कुंडली में अदल बदल करते हैं। इन 9 ग्रहों में से दो ग्रह होते हैं राहू व केतु जिसे अशुभ माना जाता है। वैसे तो राहु का नाम सुनकर हमेशा घबराना नहीं चाहिए क्योंकि कई बार राहु आपकी किस्मत बदलने का काम भी करता है। यह तो आपको अब समझ आ ही गया होगा। ज्योतिषियों की मानें तो अगर आपके धड़ के ऊपर के हिस्से में किसी प्रकार की स्वास्थ्य की शिकायत है तो ये राहु का प्रकोप हो सकता है। अगर धड़ के निचले हिस्से से लेकर पैर तक कोई भी विकार हो तो हो सकता है इसके लिए केतु जिम्मेदार हो। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कहा जाता है कि राहु सिर है तो केतु धड़ है। लेकिन शायद आपको यह पता नहीं होगा कि राहु की वजह से भी कई बार लोगों की किस्मत चमक जाती है पर बशर्ते कुंडली में वैसी स्थिति बननी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement