World most dangerous zoo, where tourists go imprisoned in cages Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:49 pm
Location
Advertisement

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक चिड़ियाघर, कैद होकर अंदर घूमने जाते है टूरिस्ट, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com : सोमवार, 14 जून 2021 1:30 PM (IST)
ये है दुनिया का सबसे खतरनाक चिड़ियाघर, कैद होकर अंदर घूमने जाते है टूरिस्ट, देखें तस्वीरें
बता दें कि यहां इंसानों को पिंजरों में भरकर जानवरों के आसपास लाया जाता है। इस दौरान शेर इंसानों को पिंजरे में देखकर ललचाते रहते हैं। वह उन्हें खाने के लालच में पिंजरे के पास आ जाते हैं। यहां तक कि वह पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं, लेकिन पिंजरा होने की वजह से वह किसी को अपना शिकार नहीं बना पाते।

वाइल्ड लाइफ जू के संरक्षकों के अनुसार, अपने दर्शको को हम सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव करवाते हैं। जू के प्रवक्ता चान लियांग ने कहा कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है अथवा जब वह हमला करता है, हम उस वक्त के अनुभव को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं। चिड़ियाघर में घूमने आए लोगों की सुरक्षा को लेकर यहां सख्त निर्देश दिए जाते हैं।


इसके अलावा सुरक्षा को लेकर इस चिड़ियाघर में पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। 24 घंटे कैमरों से पिंजरों और जानवरों पर निगाह रखी जाती है। आपातकाल स्थिति में सिर्फ 5 से 10 मिनट में मदद पहुंचाई जाती है। जिससे किसी को कोई चोट ना पहुंचे।

ये भी पढ़ें - ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement