Woman Ticketed by Police for Being Too Pretty Distracting Other Drivers on the Road-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:34 pm
Location
Advertisement

महिला की खूबसूरती देख पुलिस वाले ने काटा चालान, जानिए फिर क्या हुआ...

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 जुलाई 2019 1:54 PM (IST)
महिला की खूबसूरती देख पुलिस वाले ने काटा चालान, जानिए फिर क्या हुआ...
नई दिल्ली। दुनिया के किसी भी देश में ट्रैफिक नियम तोडऩे पर ट्रैफिक पुलिस नियम तोडने वाले व्यक्ति का चालान जरूर काट देगी। ट्रैफिक नियमों में जैसे शराब पीकर गाड़ी चलाना, सीट बेल्ट न लगाना, फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग करना या फिर रेड लाइट को तोडक़र चले जाना अपराध माना जाता है। लेकिन लैटिन अमेरिकी देश उरुग्वे में एक महिला के साथ इन सबसे हटकर अपराध हुआ। जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस वाले ने उसका चालान काट दिया। सोशल मीडिया पर ये मामला वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि ये मामला 25 मई का है जब दोपहर करीब 3 बजे पुलिसकर्मी ने महिला का चालान काटा। बता दें कि उरुग्वे के पेशांदु शहर में एक ट्रैफिक पुलिस का अधिकारी ड्यूटी पर तैनात था और सडक़ पर काफी ट्रैफिक था। ठीक इसी दौरान एक महिला गाड़ी लेकर रेड लाइट पर पहुंची और ट्रैफिक पुलिस के सामने रुकी।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर उस महिला पर गई, तो वह महिला की खूबसूरती पर मोहित हो गया। उसकी नजर ट्रैफिक व्यवस्था छोड़ उस खूबसूरत महिला पर ठहर गई। उसके बाद पुलिसकर्मी ने महिला को कार से नीचे उतारा। इस पर महिला ने कार से नीचे उतारने की वजह पूछी तो पुलिसकर्मी ने चालान उसके हाथ में पकड़ा दिया। पुलिसकर्मी ने इस चालान में नीचे उस महिला को स्पेनिश भाषा में आई लव यू लिख दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement