Advertisement
बिना मेडिकल सहायता के महिला ने दिया लहरों के बीच बच्चे को जन्म, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो कब दर्शकों की नजरों में आ जाते हैं और चर्चा का विषय बन जाते हैं इसके बारे में कोई निश्चित तौर पर नहीं कह सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो फरवरी माह में अपलोड किया गया था लेकिन चार माह बाद दर्शकों की नजरों में यह वीडियो चढ़ा और अब यह वायरल की श्रेणी में आ गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों निकारागुआ की रहने वाली महिला अपने वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस महिला का नाम जोसी है, जो 37 वर्ष की हैं। इनकी चर्चा का कारण इनके द्वारा समुंदर की लहरों के बीच बच्चे को जन्म देना रहा है। जोसी ने अपनी डिलीवरी को Free Birth नाम दिया है। जोसी ने बिना चिकित्सकीय सहायता से अपने बच्चे को जन्म दिया है।
जोसी ने सोशल मीडिया पर उसने डिलीवरी का वीडियो भी शेयर किया है। जोसी ने प्रशांत महासागर में पानी की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। जोसी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो फरवरी में अपलोड किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। जोसी पहले से 4 बच्चों की मां हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
अजब गजब
Advertisement