Why many women in Maharashtras Beed district have no wombs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:18 pm
Location
Advertisement

यहां महिलाएं निकलवा देती है शरीर से अपना ये अंग! जानिए क्या है कारण

khaskhabar.com : रविवार, 21 अप्रैल 2019 12:57 PM (IST)
यहां महिलाएं निकलवा देती है शरीर से अपना ये अंग! जानिए क्या है कारण
पिछले दिनों महाराष्ट्र के एक गांव में महिलाओं से ज्यादा मजदूरी कराने से जुड़ी दिल दहला देने वाली अमानवीय खबर सामने आई थी। कुछ रिपोट्र्स में कहा गया कि शादीशुदा और बाल बच्चे वाली महिलाओं को पीरियड के दौरान भी मजदूरी करनी पड़े इसलिए यहां महिलाओं की कोख निकालने की अमानवीय हरकत की जा रही है। संबंधित गांव में यह एक परंपरा बनती जा रही है कि जिन महिलाओं के दो से तीन बच्चे हो गए हैं उनकी कोख निकलवाई जा रही है।

लेकिन अब इस मामले का एक दूसरा ही पहलू सामने आ रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र के बीड जिले में सूखे की वजह से गरीबी बहुत है। जिसके चलते यहां की महिलाओं को गन्ने की कटाई के लिए दूसरों के खेतों में काम करना पड़ता है।

काम के लिए उन्हें गांव से बाहर भी जाना पड़ता है। मजदूर महिलाओं को लगातार काम मिलता रहे और उन पर जुर्माना न लगे, इसलिए वो अपना गर्भाशय निकलवा देती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement