what is this! The girl has to become a mother before marriage in this village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:09 pm
Location
Advertisement

ये क्या! इस गांव में शादी से पहले लड़की को बनना पड़ता है माँ

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 जनवरी 2020 10:27 PM (IST)
ये क्या! इस गांव में शादी से पहले लड़की को बनना पड़ता है माँ
यह बात हम सभी जानते है हर देश में शादी से जुड़ी कई अजीबो गरीब परम्पराएं होती है। मगर आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उस परम्परा केे बारे में आपने कहीं नहीं सुना होगा। जहाँ शादी से पहले लड़की को माँ बनना पड़ता है, जी हां यह बात बिलकुल सत्य है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के एक छोटे से कसबे टोटोपडा में है। यहां विवाह से पहले ही लड़की को माँ बनना पड़ता है।

बता दें कि इस क्षेत्र में टोटो नामक एक जनजाति काफी समय से निवास कर रही है, जिसके नियम कानून सब बहुत अलग है। इस जनजाति में लड़का अपनी पसंद की लड़की को पहले भागकर ले जाता है और उसके साथ सहवास करता है, उसके बाद जब लड़की गर्भ धारण कर लेती है, तो उसे शादी के योग्य समझा जाता है। लड़की के गर्भवती होने के बाद उनके घर वाले दोनों को शादी के रिश्ते में बाँध देते हैं। कितना अजीब है न, गर्भवती होकर शादी में बैठना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement